फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News Updates RBI Air India Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi

Biz Updates: भुवनेश ने UIDAI के सीईओ का पदभार संभाला; एअर इंडिया के चुनिंदा उड़ानों में वाई-फाई सुविधा शुरू

Thu, 02 Jan 2025 06:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
Business News Updates RBI Air India Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

भुवनेश कुमार ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया है। बुधवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव भी बने रहेंगे। उन्होंने अमित अग्रवाल का स्थान लिया है जिन्हें नया फार्मा सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "भुवनेश कुमार ने बुधवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार ग्रहण किया।" कुमार उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन

बयान में कहा गया है, "राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र से स्नातक और स्वर्ण पदक विजेता, उन्होंने केंद्र और अपने कैडर राज्य दोनों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।" इससे पहले, उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर भी कार्य किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में उन्होंने पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन विभाग में प्रधान सचिव के रूप में कार्य किया। इससे पहले, वह उत्तर प्रदेश सरकार में सचिव वित्त, सचिव एमएसएमई, सचिव तकनीकी शिक्षा और भूमि राजस्व विभाग के मंडल आयुक्त रह चुके हैं।

जोमैटो कर्मियों को मिली 97 लाख की टिप
2024 के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को जोमैटो के कर्मचारियों को 97 लाख रुपये टिप के रूप में मिले हैं। कंपनी को शाम पांच बजे तक प्रति सेकंड 140 ऑर्डर मिले थे। क्विक कॉमर्स पर जो सामान सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए, उनमें चिप्स, फ्रूट बीयर, कोल्ड ड्रिंक, बर्फ के टुकड़े और अंगूर शामिल थे। जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह अंगूर के ऑर्डरों की संख्या थी। नए साल की पूर्व संध्या पर आधी रात को 12 अंगूर खाने की परंपरा एक पुरानी स्पेनिश परंपरा से जुड़ी हो सकती है और माना जाता है कि यह आने वाले वर्ष के लिए सौभाग्य और समृद्धि के लिए होती है।

भुवनेश कुमार ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया है। बुधवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव भी बने रहेंगे।

उन्होंने अमित अग्रवाल का स्थान लिया है जिन्हें नया फार्मा सचिव नियुक्त किया गया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "भुवनेश कुमार ने बुधवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार ग्रहण किया।" कुमार उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

बयान में कहा गया है, "राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र से स्नातक और स्वर्ण पदक विजेता, उन्होंने केंद्र और अपने कैडर राज्य दोनों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।" इससे पहले, उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर भी कार्य किया था।

उत्तर प्रदेश में उन्होंने पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन विभाग में प्रधान सचिव के रूप में कार्य किया। इससे पहले, वह उत्तर प्रदेश सरकार में सचिव वित्त, सचिव एमएसएमई, सचिव तकनीकी शिक्षा और भूमि राजस्व विभाग के मंडल आयुक्त रह चुके हैं।

एअर इंडिया ने चुनिंदा उड़ानों में शुरू की वाई-फाई सुविधा
एअर इंडिया ने अपने वाइडबॉडी एयरबस ए350 और बोइंग 787-9 बेड़े के साथ-साथ चुनिंदा एयरबस ए321नियो विमानों पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी सेवाएं शुरू कीं। एअर इंडिया भारत के भीतर उड़ानों पर ऐसी सेवाएं देने वाली पहली एयरलाइन बन गई है। यह सेवा 10,000 फीट की ऊंचाई पर वाई-फाई-सक्षम डिवाइस जैसे लैपटॉप, टैबलेट और आईओएस या एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को एक साथ कई डिवाइस कनेक्ट करने की अनुमति देगा। विमानन कंपनी ने कहा कि घरेलू उड़ानों में शुरुआती अवधि के लिए वाई-फाई मुफ्त है। आने वाले समय में बेड़े के अन्य विमानों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed