फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News Record investment mutual funds through SIP investigation between Adani Group and Gulf Asia Fund

Business News: एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड में रिकॉर्ड निवेश, अदाणी समूह और गल्फ एशिया फंड के संबंधों की जांच

Thu, 12 Oct 2023 08:27 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 08:27 AM IST
सार

बाजार नियामक सेबी अदाणी समूह और गल्फ एशिया ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फंड के संबंधों की जांच कर रहा है। इस फंड का गठन ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में किया गया है और इसका मालिकाना हक दुबई के बिजनसमैन नासिर अली शबन अहली के पास है।

विज्ञापन
Business News Record investment mutual funds through SIP investigation between Adani Group and Gulf Asia Fund
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिये म्यूचुअल फंडों में होने वाले निवेश सितंबर में बढ़कर 16,042 करोड़ रुपये के अब तक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष के पहले छह माह में एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंडों में 90,304 करोड़ का निवेश हुआ।

विज्ञापन


हालांकि, पिछले माह इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश में गिरावट आई है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के मुताबिक, इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश सितंबर में मासिक आधार पर 30 फीसदी घटकर 14,091 करोड़ रुपये रहा है।
विज्ञापन


शेयर बाजार में जोखिम से बचने की धारणा से निवेश प्रभावित हुआ। हालांकि, सितंबर शुद्ध प्रवाह का लगातार 31वां महीना है। इक्विटी श्रेणी खंड को सितंबर में छह नए कोष से मदद मिली, जिन्होंने 2,503 करोड़ रुपये जुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी समूह और गल्फ एशिया फंड के संबंधों की जांच जारी
बाजार नियामक सेबी अदाणी समूह और गल्फ एशिया ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फंड के संबंधों की जांच कर रहा है। इस फंड का गठन ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में किया गया है और इसका मालिकाना हक दुबई के बिजनसमैन नासिर अली शबन अहली के पास है। दो सूत्रों ने बताया, सेबी इस बात की जांच कर रहा है कि इस मामले में शेयर ऑनरशिप से जुड़े नियमों के उल्लंघन हुआ है या नहीं।

जीएसटी प्राधिकरण ने एलआईसी पर लगाया 36,844 रुपये जुर्माना
नई दिल्ली। जीएसटी प्राधिकरण ने कम कर भुगतान के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) पर 36,844 रुपये जुर्माना लगाया है। बीमा कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसे जम्मू-कश्मीर के लिए ब्याज और जुर्माने के साथ जीएसटी संग्रह के लिए एक मांग आदेश मिला है।

राज्य कर अधिकारी, श्रीनगर के 9 अक्तूबर, 2023 के नोटिस के अनुसार, एलआईसी ने कुछ बिलों (इन्वॉयस) पर 18 फीसदी की जगह 12 फीसदी जीएसटी का भुगतान किया।

कर प्राधिकरण ने 2019-20 के लिए मांग आदेश व जुर्माना नोटिस जारी किया है। इसमें जीएसटी 10,462 रुपये, जुर्माना 20,000 रुपये और ब्याज 6,382 रुपये है। एलआईसी ने कहा कि इससे उसकी वित्तीय, परिचालन संबंधी या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

लोगों तक योजनाएं पहुंचाने के लिए अधिक प्रयास करें निजी बैंक: कराड
राष्ट्रीयकृत बैंक किसानों, कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी वालों तक केंद्र की वित्तीय योजनाओं को पहुंचाने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन निजी क्षेत्र के बैंको को अधिक प्रयास करने की जरूरत है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार बैंकों के जरिये प्रधानमंत्री जन धन योजना, पीएम स्वनिधि, जैसी कई वित्तीय योजनाएं चलाती है।


सरकारी बैंक इन योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन निजी बैंक अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। मंत्री ने कहा, इस माह के अंत तक निजी बैंकों के साथ बैठक कर उन्हें इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। 

उपलब्धियां भी गिनाईं, कराड ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अब तक 50 करोड़ से अधिक बैंक खाते (जीरो-बैलेंस) खोले जा चुके हैं।
कॉरपोरेट क्षेत्र की एनपीए में भी लगातार गिरावट आ रही है। भारती अर्थव्यवस्था 10वें स्थान से उछलकर 5वें स्थान पर आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed