फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business news Apple to put focus on India by making it separate region Campa Cola Makes A Comeback

Business News: एप्पल भारत में पहली बार बनाएगी अलग बिक्री क्षेत्र, कैंपा 50 साल बाद फिर हुआ लॉन्च

Fri, 10 Mar 2023 07:23 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 10 Mar 2023 07:23 AM IST
सार

एप्पल इसी साल देश में पहला रिटेल आउटलेट खोलने की तैयारी है। कंपनी भारत में अपने प्रमुख आशीष चौधरी को प्रमोट कर रही है। अब वे सीधे एप्पल के प्रोडक्ट बिक्री के प्रमुख माइकल फेंगर को रिपोर्ट करेंगे। पढ़ें व्यापार से जुड़ी प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
Business news Apple to put focus on India by making it separate region Campa Cola Makes A Comeback
Apple - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एप्पल भारत में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। यह भारत पर ज्यादा फोकस करने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार के प्रबंधन में बदलाव कर रही है। पहली बार कंपनी में भारत को एक अलग सेल्स रीजन (बिक्री क्षेत्र) बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


एप्पल इसी साल देश में पहला रिटेल आउटलेट खोलने की तैयारी है। कंपनी भारत में अपने प्रमुख आशीष चौधरी को प्रमोट कर रही है। अब वे सीधे एप्पल के प्रोडक्ट बिक्री के प्रमुख माइकल फेंगर को रिपोर्ट करेंगे। पिछली तिमाही में भारत में कंपनी की बिक्री 5 फीसदी घटी थी। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कंपनी के परिणाम के अवसर पर कहा कि एप्पल भारतीय बाजार पर बहुत जोर दे रही है। भारत में उसी तरह काम किया जा रहा है जैसे उसने पहले चीन में किया था।
विज्ञापन


कैंपा 50 साल बाद फिर हुआ लॉन्च
कोला सेगमेंट में देशी ब्रांड कैंपा 50 साल बाद फिर से लॉन्च हुआ है। इस बार रिलायंस ने तीन प्रकार के पेय उतारे हैं। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लि. ने शुरुआत में कैंपा कोला, कैंपा लेमन और कैंपा ऑरेंज को उतारा है। कैंपा 1977 में लॉन्च हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मर्सिडीज 12 लाख तक होगी महंगी
लक्जरी कार निर्माता मर्सिडीज ने कहा है कि वह एक अप्रैल से गाड़ियों की कीमतें 2 से 12 लाख रुपये तक यानी 5% तक बढ़ाएगी। कंपनी का कहना है कि विदेशी विनिमय पर असर होने से उसे तीन महीने में दूसरी बार भाव बढ़ाना पड़ रहा है।

पावर ग्रिड जुटाएगी 900 करोड़ रुपये
पावर ग्रिड के बोर्ड ने बॉन्ड्स के जरिये 900 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसका मूल आकार 300 करोड़ रुपये का होगा और इसमें 600 करोड़ रुपये तक जुटाने का विकल्प होगा। यह शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगा।

10 साल के निचले स्तर पर पहुंच सकता है एनपीए
बैंकों का सकल बुरा फंसा कर्ज यानी एनपीए 31 मार्च, 2024 तक एक दशक के निचले स्तर पर पहुंच सकता है। यह 0.90 फीसदी कम होकर पांच फीसदी से भी नीचे जा सकता है। एसोचैम और क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च, 2018 में इसका स्तर 16% तक पहुंच चुका था जो कि अब आगे जाकर कम होगा।


धोखाधड़ी की जानकारी देने वालों को 20 लाख का इनाम
सेबी ने धोखाधड़ी करने वालों से जुर्माना वसूलने के लिए सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये तक के इनाम की शुरुआत की है। इसे दो चरणों में दिया जा सकता है जिसमें अंतरिम और अंतिम होगा। गुरुवार को सेबी ने कहा, अंतरिम पुरस्कार राशि उस परिसंपत्ति के मूल्य के 2.5% या पांच लाख से अधिक नहीं होगी जिसके संबंध में जानकारी मिलेगी। अंतिम पुरस्कार राशि वसूल की गई बकाया राशि के 10% या 20 लाख में जो भी कम होगी उसे लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed