फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Cycle Fund is good option in recession and recovery gives better returns

Nivesh Mantra: बिजनेस साइकल फंड मंदी और सुधार में अच्छा विकल्प, हर चरणों में मिलता है बेहतर रिटर्न

Mon, 29 Jan 2024 05:40 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 29 Jan 2024 05:40 AM IST
सार

एसआईपी की बात करें तो 10,000 रुपये का मासिक निवेश कुल 3.60 लाख रुपये हुआ, लेकिन इसका मूल्य बढ़कर 5.23 लाख रुपये हो गया होगा। 26.84 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न। निफ्टी 500 टीआरआई में समान निवेश पर 20.96 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न मिला है।

विज्ञापन
Business Cycle Fund is good option in recession and recovery gives better returns
investment - फोटो : istock

विस्तार

कारोबारी जगत हमेशा कई चरणों से गुजरता है। कभी मंदी होती है, कभी वृद्धि तो कभी रिकवरी होती है। ऐसी स्थितियों में म्यूचुअल फंड के बिजनेस साइकल फंड एक बेहतर विकल्प बनकर उभरे हैं। सभी चरणों में इनके बेहतर रिटर्न का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-

विज्ञापन

आमतौर पर किसी कारोबारी चक्र में वृद्धि, मंदी और रिकवरी के सभी चरण शामिल होते हैं। प्रत्येक चरण किसी न किसी खास सेक्टर को प्रभावित करता है। वृद्धि के चरण में कंपनियां विस्तार की योजनाएं बनाती हैं और इस दौर में नौकरी के अवसर बहुत अधिक होते हैं। ग्राहक उपयोग की वस्तुओं पर पैसा खर्च करते हैं। इसके विपरीत, मंदी के चरण में ग्राहक और व्यवसाय दोनों घबरा जाते हैं, जिससे खर्च में देरी, बंद पड़े कारखाने, लागत में कटौती और छंटनी की जाती है।

विज्ञापन

अवसरों का फायदा उठाता है यह फंड
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बिजनेस साइकल फंड एक इक्विटी केंद्रित फंड है जो आर्थिक चक्र के विभिन्न चरणों के आधार पर कंपनियों में निवेश करता रहता है। ऐसे फंड में, फंड मैनेजर आर्थिक चक्र के किसी खास चरण से उत्पन्न होने वाले अवसरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों और शेयरों में निवेश का निर्णय लेता है। यह फंड इस थीम पर आधारित सबसे शुरुआती फंडों में से एक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल में करीब दोगुना लाभ
यदि किसी निवेशक ने 18 जनवरी, 2021 को इस फंड में एक लाख रुपये का निवेश किया था, तो एक जनवरी, 2024 तक उस निवेश का मूल्य 1.93 लाख रुपये हो गया, यानी 24.96 फीसदी का सालाना चक्रवृद्धि (सीएजीआर) रिटर्न। स्कीम के बेंचमार्क निफ्टी 500 टीआरआई में यही रकम 1.66 लाख रुपये रही, यानी केवल 12.59 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न मिला है।

एसआईपी में भी अच्छा रिटर्न
एसआईपी की बात करें तो 10,000 रुपये का मासिक निवेश कुल 3.60 लाख रुपये हुआ, लेकिन इसका मूल्य बढ़कर 5.23 लाख रुपये हो गया होगा। 26.84 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न। निफ्टी 500 टीआरआई में समान निवेश पर 20.96 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न मिला है। पिछले एक साल में फंड ने निफ्टी 500 टीआरआई के 27 फीसदी की तुलना में 32.86 फीसदी का रिटर्न दिया है।

अर्चना पांडे, निवेश सलाहकार का कहना है कि ऐसे फंड फिलहाल चल रही मजबूत आर्थिक गतिविधि का लाभ उठाना चाहते हैं। यह फंड बेहतर मूल्यांकन के कारण फार्मा और आईटी जैसे रक्षात्मक सेक्टर में निवेश करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed