फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2024 Short to longest Speeches Records Know Finance Minister Nirmala Sitharaman Speech Time Record

Budget 2024: सीतारमण के नाम बजट के दिन दो घंटे 42 मिनट बोलने का रिकॉर्ड, एक ने 800 शब्दों में निपटा दी स्पीच

Wed, 17 Jul 2024 06:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 17 Jul 2024 06:25 PM IST
सार

Budget Speeches Record : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का केंद्रीय बजट 2020-21 का भाषण भारतीय इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण है यह 2 घंटे 42 मिनट तक चला था। इससे दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट 20़19-20 पेश करने के 2 घंटे 17 मिनट के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Budget 2024 Short to longest Speeches Records Know Finance Minister Nirmala Sitharaman Speech Time Record
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com

विस्तार

संसद का बजट सत्र 22 जुलाई को शुरू हो रहा है। 23 जुलाई को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में केंद्रीय बजट पेंश करेंगी। इस बार बजट पेश करने के बाद वित्तमंत्री का नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। वह लगातार 7 बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्तमंत्री बन जाएंगी। अब तक सबसे ज्यादा छह बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड सीतारमण के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मरोरजी देसाई के नाम है। इस बार सीतारमण पूर्व पीएम देसाई को पीछे छोड़ देंगी। निर्मला सीतारमण लंबे बजट भाषण के लिए भी जानी जातीं हैं। आइए जानते हैं उनका कौन सा बजट भाषण कितनी देर चला। इस साल आम चुनाव होने की वजह से वित्त मंत्री ने 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश किया था। तब उनका बजट भाषण 56 मिनट तक चला था।  इससे पहले वित्त मंत्री सीतारमण ने 2023-24 के लिए 87 मिनट का बजट भाषण पढ़ा था। 2019 में उनका बजट भाषण 2 घंटे 17 मिनट का था।  2022 में वह 92 मिनट तक बोलीं थीं।

विज्ञापन


सबसे लंबा बजट भाषण किस वित्त मंत्री ने दिया?
निर्मला सीतारमण के ही नाम भारतीय इतिहास में सबसे लंबा बजट भाषण पढ़ने का भी रिकॉर्ड है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का केंद्रीय बजट 2020 का भाषण भारतीय इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण है यह 2 घंटे 42 मिनट तक चला था। इससे दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट 2019 पेश करने के 2 घंटे 17 मिनट के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा था। उनसे पहले सबसे लंबा बजट भाषण का रिकॉर्ड दिवंगत अरुण जेटली के नाम था। जेटली का 2014 का बजट भाषण 2 घंटे 10 मिनट लंबा था। आइए जानते हैं पिछले सालों में किस नेता ने अब तक का सबसे छोटा भाषण दिया है।
विज्ञापन


साल 2019 में, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2019-2020 के लिए अपना पहला बजट पेश किया था। उस भाषण के साथ, उन्होंने सबसे लंबे बजट संबोधन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह दो घंटे 17 मिनट तक बोली थीं। अगले साल, उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया जब उन्होंने वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश करते हुए दो घंटे 42 मिनट तक बात की। और वह पूरा भाषण भी नहीं था! स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण उस दिन जब उन्हें अपना भाषण छोटा करना पड़ा, तो उनके पास बजट के दो पेज बचे थे। 2021-22 में उनका बजट भाषण 100 मिनट लंबा था। वहीं निर्मला सीतारमण ने साल 2022-23 के बजट में कुल डेढ़ घंटे बोली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्मला सीतारमण से पहले जसवंत सिंह के नाम सबसे लंबा बजट भाषण
निर्मला सीतारमण से पहले भाजपा नेता जसवंत सिंह के नाम सबसे लंबा बजट भाषण का रिकॉर्ड था। 2003 में उन्होंने 2 घंटे 15 मिनट का बजट पेश किया था। 

हीरूभाई एम पटेल ने सबसे छोटा बजट भाषण दिया था
स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे छोटा बजट भाषण 1977 में हीरूभाई एम पटेल द्वारा दिया गया था। उन्होंने केवल 800 शब्दों का अंतरिम बजट भाषण दिया था। सबसे छोटा पूर्ण बजट भाषण वाई बी चह्वाण का था, जो केवल 9300 शब्दों का था। दूसरे स्थान पर सबसे छोटा भाषण मोरारजी देसाई ने 10 हजार शब्दों का पेश किया था।

शब्दों के लिहाज से किसका बजट भाषण सबसे लंबा था? 
शब्दों के लिहाज से मनमोहन सिंह की ओर से 1991 में दिया गया बजट भाषण सबसे लंबा था। यह 18700 शब्दों का था। इसके बाद यशवंत सिन्हा का भाषण था, जो 15700 शब्दों का था। 

मोरारजी देसाई ने सबसे ज्यादा 10 बार आम बजट पेश किया
अब तक मोरारजी देसाई ने सबसे ज्यादा 10 बार आम बजट पेश किया है। इसके बाद पी चिदंबरम ने नौ बार, प्रणव मुखर्जी ने भी 9 बार, यशवंत राव चह्वाण ने 7 बार, सीडी देशमुख ने 7 बार, यशवंत सिन्हा ने 7 बार, मनमोहन सिंह ने 6 बार और टीटी कृष्णमाचारी ने भी 6 बार आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी। एक अंतरिम बजट है जो उन्होंने इसी साल ़1 फरवरी को पेश किया था।

1947 से लेकर अब तक कुल कितनी बार बजट पेश हो चुका है?
1947 से लेकर के अभी तक कुल 92 बार आम बजट पेश किया जा चुका है, जिसमें सामान्य और अंतरिम दोनों शामिल हैं। अब तक 67 सामान्य वार्षिक बजट और 15 अंतरिम बजट पेश किया जा चुका है, जबकि 4 मौकों पर विशेष बजट पेश किए गए हैं।


1951 से अभी तक कुल कितने वित्त मंत्री बजट को पेश कर चुके हैं? 
1951 से लेकर के फरवरी 2024 तक देश के 12 वित्तमंत्री पेश कर चुके हैं। इनके अलावा पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए बजट पेश कर चुके हैं।

अब तक के वित्त मंत्रियों के नाम

  • सीडी देशमुख (1951-57)
  • मोरारजी देसाई (1959-64, 1967-70)
  • वाईबी चह्वाण (1971-75)
  • वीपी सिंह (1985-1987)
  • मनमोहन सिंह (1991-96)
  • यशवंत सिन्हा (1998-2002)
  • जसबंत सिंह  (1996-1996, 2002-2004) 
  • पी. चिदंबरम (1996-98, 2004-09, 2013-14)
  • प्रणब मुखर्जी (1982-85, 2009-13)
  • अरुण जेटली (2014-19)
  • पीयूष गोयल (2019)
  • निर्मला सीतारमण (2019-2024)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed