फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2024: Know about Saptarishi; Which was mentioned in the last budget speech, what is special this time?

Budget 2024: जानिए सप्तऋषि के बारे में; जिसका जिक्र वित्त मंत्री ने पिछले बजट में किया था, इस बार खास क्या?

Tue, 30 Jan 2024 10:30 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 30 Jan 2024 10:30 AM IST
सार

Budget 2024: आइए समझते हैं कि आखिर ये सप्तऋषि क्या है, जिसका जिक्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल के बजट में किया था? इसमें सरकार ने किन-किन क्षेत्रों को शामिल किया गया? इस बार के बजट में क्या हो सकता है खास?

विज्ञापन
Budget 2024: Know about Saptarishi; Which was mentioned in the last budget speech, what is special this time?
सप्तऋषि पर आधारित बजट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 01 फरवरी 2024 को अपना छठा बजट पेश करने वाली हैं। यह एक अंतरिम बजट होगा क्योंकि इस साल आम चुनाव होने हैं। चुनाव के बाद जब नई सरकार पदभार संभालेगी तब पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। पिछले साल यानी वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान 'सप्तऋषि' का जिक्र किया। उन्होंने कहा था कि देश के विकास का यही आधार होगा। वित्त मंत्री ने मौजूदा समय को अमृतकाल बताया था और कहा था कि इस अमृतकाल में सात प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए देश का विकास होगा। इन सात प्राथमिकताओं को ही सप्तऋषि नाम दिया गया था। आइए समझते हैं कि आखिर ये सप्तऋषि क्या थे? इसमें सरकार ने किन-किन क्षेत्रों को शामिल किया गया? इस बार के बजट में क्या हो सकता है खास? 

विज्ञापन

बजट में सप्तऋषि का जिक्र क्यों हुआ?

केंद्रीय वित्त मंत्री ने सप्तऋषि की तरह ही देश के विकास में सात बिंदुओं पर फोकस करने की बात कही थी। इसमें हर वर्ग का ख्याल रखना और हर तरह से देश के विकास का मुद्दा शामिल थी। सरकार ने उन सात बिंदुओं की जानकारी भी दी थी, जिसपर सबसे ज्यादा फोकस रखने की बात कही गई थी।

विज्ञापन

पिछले साल वित्त मत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के सात आधार बताए थे। इन्हें 'सप्तऋषि' कहा गया था। ये 'सप्तऋषि' थे-

विज्ञापन
विज्ञापन

1. समावेशी विकास

2. वंचितों को वरीयता

3. बुनियादी ढांचे और निवेश

4. क्षमता विस्तार 

5. हरित विकास

6. युवा शक्ति

7. वित्तीय क्षेत्र

वित्त मंत्री ने कहा था कि अमृत काल का विजन तकनीक संचालित और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है। इसके लिए सरकारी फंडिंग और वित्तीय क्षेत्र से मदद ली जाएगी। इस 'जनभागीदारी' के लिए 'सबका साथ, सबका प्रयास' अनिवार्य है।

अब जानते हैं सप्तऋषि के बारे में 

वेद व अन्य हिंदू धार्मिक ग्रंथों में सात ऋषियों का जिक्र किया गया है। इनमें ऋषि कश्यप, अत्रि ऋषि, भारद्वाज ऋषि, ऋषि विश्वामित्र, ऋषि गौतम, जमदग्नि ऋषि, वशिष्ठ ऋषि शामिल हैं। इन्हें ही सप्तऋषि कहा गया है। सभी ऋषियों की अलग-अलग पहचान हैं।  

ऋषि कश्यप

ऋषि कश्यप पहला स्थान माना गया है। पौराणिक कथाओं अनुसार जब गणेश जी ने अगलासुर का अंत करने के लिए उसे निगल लिया था, तब पेट की जलन को शांत करने के लिए ऋषि कश्यप ने ही दूर्वा की गांठे बनाकर दी थी, जिससे गणेश जी के पेट की जलन शांत हुई थी। 

अत्रि ऋषि
दूसरे स्थान पर ऋषि अत्रि हैं। कहा जाता है कि इनकी पत्नी अनुसुइया थीं। इनके पुत्र का नाम दत्तात्रेय था। कथाओं के अनुसार, त्रेतायुग में जब प्रभु श्रीराम को वनवास मिला था, तब वे सीता और लक्ष्मण के साथ अत्रि ऋषि के आश्रम में आकर रुके थे।

भारद्वाज ऋषि
कहा जाता है कि ऋषि भारद्वाज ने महान ग्रंथों की रचना की थी। आयुर्वेद के ग्रंथ की रचना भी इन्होंने ही की थी। कौरवों और पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य भारद्वाज ऋषि के ही पुत्र थे।

ऋषि विश्वामित्र
ऋषि विश्वामित्र ने गायत्री मंत्र की रचना की थी। ये भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के गुरु थे। विश्वामित्र ही श्रीराम और लक्ष्मण को सीता के स्वयंवर में ले गए थे। 

ऋषि गौतम
ऋषि गौतम पांचवें ऋषि हैं। इनकी पत्नी अहिल्या थीं। गौतम ऋषि ने ही शाप देकर अहिल्या को पत्थर बना दिया था। भगवान राम के चरण स्पर्श से अहिल्या पुनः सही हो गई थीं।

जमदग्नि ऋषि
जमदग्नि को छठे ऋषि का स्थान दिया जाता है। परशुराम इन्हीं के पुत्र थे। कहा जाता है कि ऋषि जमदग्नि के कहने पर ही परशुराम ने अपनी माता रेणुका का सिर काट दिया था।

वशिष्ठ ऋषि
वशिष्ठ ऋषि को सातवां स्थान दिया जाता है। कहा जाता है कि वे राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के त्रेतायुग में गुरू थे।

इस बार के बजट में क्या हो सकता है खास?
एक फरवरी 2023 को पेश होने वाला बजट एक अंतरिम बजट है, इस कारण इस बजट में किसी बड़ी नीतिगत घोषणा की उम्मीद नहीं की जा रही है। हालांकि देश ने आने वाले दशक खुद को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी कई बार सार्वजनिक मंच से कह चुके हैं कि यही समय है, सही समय है। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था को विकास की रफ्तार देने के लिए मोदी सरकार अपने भावी तैयारियों की झलक इस बार के बजट में दिखा सकती है। उम्मीद है कि सप्तऋषि की तर्ज पर ही इस बार भी कुछ नया वित्त मंत्री के अंतरिम बजट भाषण में सुनने को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed