{"_id":"669f44ae89466d0292043fc7","slug":"budget-2024-expectations-in-these-sector-pm-modi-3-0-first-union-budget-nirmala-sitharaman-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024: सरकार ने बजट में गिनाईं नौ प्राथमिकताएं, बताया अगले पांच साल का रोडमैप","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Budget 2024: सरकार ने बजट में गिनाईं नौ प्राथमिकताएं, बताया अगले पांच साल का रोडमैप
Tue, 23 Jul 2024 11:20 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:20 AM IST
सार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने पीएम गरीब कल्याण योजना को पांच साल के लिए बढ़ाया। इससे 80 करोड़ से अधिक गरीबों को लाभ हो रहा। रोजगार, कौशल प्रशिक्षण के लिए पीएम की पांच योजनाओं के पैकेज की घोषणा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया। यह बजट विकसित भविष्य की नींव रखने वाला बताया जा रहा है, जो 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का रोडमैप देगा। इस दौरान उन्होंने सरकार की नौ प्राथमिकताओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हमने पीएम गरीब कल्याण योजना को पांच साल के लिए बढ़ाया। इससे 80 करोड़ से अधिक गरीबों को लाभ हो रहा। रोजगार, कौशल प्रशिक्षण के लिए पीएम की पांच योजनाओं के पैकेज की घोषणा। इससे पांच साल में 4 करोड़ 10 लाख युवाओं को लाभ होगा। इन योजनाओं पर दो लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अंतरिम बजट में हमने विकसित भारत को रोडमैप को देने का वादा किया था।'
विज्ञापन
सरकार की ये नौ प्राथमिकताएं
- खेती में उत्पादकता
- रोजगार और क्षमता विकास
- समग्र मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय
- विनिर्माण और सेवाएं
- शहरी विकास
- ऊर्जा सुरक्षा
- अधोसरंचना
- नवाचार, शोध और विकास
- अगली पीढ़ी के सुधार