{"_id":"638f582466ac480021740843","slug":"budget-2023-govt-should-announce-a-separate-tax-deduction-limit-for-life-insurance-premiums-paid","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2023: जीवन बीमा के प्रीमियम भुगतान पर आयकर में अलग से मिले छूट, बजाज एलियांज के एमडी ने रखी अपनी बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Budget 2023: जीवन बीमा के प्रीमियम भुगतान पर आयकर में अलग से मिले छूट, बजाज एलियांज के एमडी ने रखी अपनी बात
Tue, 06 Dec 2022 08:34 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 06 Dec 2022 08:34 PM IST
सार
Budget 2023: आम बजट बड़े पैमाने पर नागरिकों और राष्ट्र की भलाई के लिए नए सुधारों अमलीजामा पहनाने का अवसर है। उन्होंने कहा, "हम सरकार से अनुरोध करेंगे कि जीवन बीमा वार्षिकी या पेंशन उत्पादों को एनपीएस के बराबर लाया जाए।
विज्ञापन
बजाज एलियांज लाइफ के एमडी व सीईओ तरुण चुघ।
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बजाज एलियांज लाइफ के प्रबंध निदेशक और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर तरुण चुघ ने केंद्रीय बजट 2023 में सरकार से की जा रहीं अपेक्षाओं पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि आम बजट बड़े पैमाने पर नागरिकों और राष्ट्र की भलाई के लिए नए सुधारों को अमलीजामा पहनाने का अवसर है। जीवन बीमा क्षेत्र के सहभागी के रूप में हमारी प्रमुख दिलचस्पी हमेशा अधिक से अधिक नागरिकों का बीमा करने और यह सुनिश्चित करने में रही है कि लोगों के पास उपयुक्त कवरेज हो।
विज्ञापन
चुघ ने कहा, "इस दिशा में हमारी ओर से ओर किए जा रहे समेकित प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा यदि सरकार वर्ष 2023 के आम बजट के दौरान जीवन बीमा के प्रीमियम भुगतान की राशि पर अलग से टैक्स में छूट की सीमा तय करे। उन्होंने कहा कि सरकार से हम यह भी अनुरोध करेंगे कि जीवन बीमा वार्षिकी या पेंशन उत्पादों को एनपीएस के बराबर लाया जाए। ऐसा विशेष रूप से कर कटौती के दृष्टिकोण से किया जाना चाहिए।" तरुण चुघ ने कहा कि हमारा मानना है इससे नागरिकों को रिटायरमेंट के बाद प्रभावी तरीके से नियमित आय की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन