फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   breakup of 20 lakh 97 thousand crore economic package by Narendra Modi government

केंद्र सरकार ने दिया 20 लाख 97 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज, जानें पूरा हिसाब

Sun, 17 May 2020 02:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 17 May 2020 02:12 PM IST
सार

  • मोदी सरकार ने 20 लाख 97 हजार 53 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की।
  • कोरोना संकटकाल में मंदी से जूझ रही अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए सरकार द्वारा कदम उठाए गए।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि किस मद में कितना पैसा खर्च या आवंटित किया गया है।

विज्ञापन
breakup of 20 lakh 97 thousand crore economic package by Narendra Modi government
आर्थिक पैकेज - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

विस्तार

सप्लाई चेन को दुरुस्त करने के लिए मोदी सरकार ने 20 लाख 97 हजार 53 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज की आखिरी किस्त का एलान किया और बताया कि किस मद में कितना पैसा खर्च या आवंटित किया गया है। उन्होंने इस पैकेज का पूरा हिसाब दिया है। 

विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत अब तक घोषित की गई राशि में से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सहित पुराना पैकेज 1,92,800 करोड़ रुपये का है। इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए उठाए गए कदम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

वित्त मंत्री ने बताया कि 13 मई 2020 को उनके द्वारा घोषित किया गया पैकेज 5,94,550 करोड़ रुपये का था। इसमें एमएसएमई, ईपीएफ, एनबीएफसी, टीडीएस व टीसीएस रेट में कटौती, आदि शामिल है।

यह भी पढ़ें: आर्थिक पैकेज की आखिरी किस्त में हुए क्या-क्या एलान, इन बिंदुओं से समझें 

इसके बाद 14 मई 2020 को वित्त मंत्री ने जिस पैकेज की घोषणा की थी, वो 3,10,000 करोड़ रुपये का था। तब सरकार ने किसान विकास पत्र, प्रवासी मजदूरों के लिए अन्न, मुद्रा शिशु लोन, आदि पर बड़े एलान किए थे। 


शुक्रवार को केंद्र सरकार ने जो एलान किए थे, वो कुल 1,50,000 करोड़ रुपये के थे, जिसमें हर्बल कल्टिवेशन, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, आदि पर घोषणाएं कर गरीबों की सहायता की गई, ताकि उनकी आय बढ़े और रोजगार के नए अवसर पैदा हों।

शनिवार और रविवार को सरकार ने आर्थिक पैकेज की चौथी और पांचवी किस्त का एलान किया। इन दो दिनों में 48,100 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

आगे वित्त मंत्री ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कदम, जो अब तक लागू हो चुके हैं, वो 8,01,403 करोड़ रुपये के हैं। इस तरह सरकार ने अर्थव्यवस्था के लिए कुल 20 लाख 97 हजार 53 करोड़ रुपये के महापैकेज की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed