{"_id":"69038897c4b972c7730d92b9","slug":"bofa-securities-buys-2-95-lakh-shares-of-reliance-industries-for-rs-44-cr-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reliance: बैंक ऑफ अमेरिका की कंपनी ने खरीदे रिलायंस इंडस्ट्रीज के 2.95 लाख शेयर, 44 करोड़ रुपये में सौदा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Reliance: बैंक ऑफ अमेरिका की कंपनी ने खरीदे रिलायंस इंडस्ट्रीज के 2.95 लाख शेयर, 44 करोड़ रुपये में सौदा
Thu, 30 Oct 2025 09:17 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:17 PM IST
सार
Reliance: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध ब्लॉक डील के आंकड़ों के अनुसार, BofA सिक्योरिटीज ने अपनी सहयोगी कंपनी बोफा सिक्योरिटीज यूरोप एसए के जरिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के 2,95,600 शेयर खरीदे। यह सौदा 43.62 करोड़ रुपये में हुआ। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
Reliance
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
विज्ञापन
बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने गुरुवार को खुले बाजार में लेनदेन के जरिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के 2.95 लाख शेयर करीब 44 करोड़ रुपये में खरीदे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध ब्लॉक डील के आंकड़ों के अनुसार, BofA सिक्योरिटीज ने अपनी सहयोगी कंपनी बोफा सिक्योरिटीज यूरोप एसए के जरिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के 2,95,600 शेयर खरीदे। BofA सिक्योरिटीज यूरोप एसए, बैंक ऑफ अमेरिका कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी है।
विज्ञापन
इस लेनदेन का मूल्य लगभग 43.62 करोड़ रुपये था और इसे 1,475.50 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर निष्पादित किया गया। इस बीच, हांगकांग स्थित परिसंपत्ति प्रबंधन फर्म कडेंसा कैपिटल ने अपनी शाखा कडेंसा मास्टर फंड के माध्यम से समान मूल्य पर समान संख्या में शेयर बेचे। एनएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को 0.98 प्रतिशत गिरकर 1,489.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए।
विज्ञापन