फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Black money: SIT to submit eighth interim report soon, says Vice Chairman Pasayat

Black Money: काले धन से संबंधित एसआईटी जल्द आठवीं अंतरिम रिपोर्ट जमा करेगी, उपाध्यक्ष पसायत ने कही यह बात

Wed, 29 Nov 2023 03:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 29 Nov 2023 03:01 PM IST
सार

Black Money: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने मई 2014 में सत्ता में आने के बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक में उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार एसआईटी के गठन को मंजूरी दी थी। पिछले नौ साल में एसआईटी ने सात अंतरिम रिपोर्ट शीर्ष अदालत को सौंपी हैं।

विज्ञापन
Black money: SIT to submit eighth interim report soon, says Vice Chairman Pasayat
काला धन - फोटो : www.pexels.com

विस्तार

काले धन का पता लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय की ओर से नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) जल्द ही अपनी अंतरिम रिपोर्ट शीर्ष अदालत को सौंपेगा। एसआईटी के उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरिजीत पसायत ने यहां यह जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने मई 2014 में सत्ता में आने के बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक में उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार एसआईटी के गठन को मंजूरी दी थी। पिछले नौ साल में एसआईटी ने सात अंतरिम रिपोर्ट शीर्ष अदालत को सौंपी हैं।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति पसायत ने देश में काले धन का पता लगाने और उस पर रोकथाम के सिलसिले में केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों के साथ मंगलवार को यहां अपने आवास पर बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, सीमाशुल्क और उत्पाद शुल्क विभाग और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर विभाग के अधिकारियों की बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली जिसमें भारत और विदेशों में काले धन का पता लगाने और इस पर रोकथाम के लिए लागू होने वाले तरीकों के बारे में चर्चा की गई।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed