फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   BJP govt to most likely retain power in 2024 elections: Fitch

Fitch Ratings: '2024 के आम चुनावों के बाद भी देश में बनेगी भाजपा सरकार', रेटिंग एजेंसी फिच ने जताया अनुमान

Tue, 12 Dec 2023 05:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 12 Dec 2023 05:43 PM IST
सार

Fitch Ratings: फिच का मानना है कि इस बात की पूरी संभावना है कि मौजूदा प्रशासन अप्रैल-मई और जनवरी में होने वाले आम चुनावों के दौरान क्रमश: भारत (बीबीबी-/स्थिर) और बांग्लादेश (बीबी-/नकारात्मक) में सत्ता में बने रहेंगे।

विज्ञापन
BJP govt to most likely retain power in 2024 elections: Fitch
फिच रेटिंग

विस्तार

फिच रेटिंग्स ने मंगलवार को अनुमान जताया है कि भारत में नीतिगत निरंतरता बनी रहेगी क्योंकि मौजूदा सरकार ही अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनावों में सत्ता में बने रह सकती है। हालांकि, अगली भारतीय संसद में बहुमत का आकार प्रशासनिक सुधार के एजेंडे की महत्वकांक्षा को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन


फिच का मानना है कि इस बात की पूरी संभावना है कि मौजूदा प्रशासन अप्रैल-मई और जनवरी में होने वाले आम चुनावों के दौरान क्रमश: भारत (बीबीबी-/स्थिर) और बांग्लादेश (बीबी-/नकारात्मक) में सत्ता में बने रहेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार 2014 में सत्ता में आई थी और 2019 के आम चुनावों में भी प्रचंड बहुमत के साथ वापस लौटी थी। 2024 के आम चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं और फिच को उम्मीद है कि मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने कहा कि एशियाई क्षेत्र में उसके रेटेड पोर्टफोलियो का लगभग आधा हिस्सा 2024 में विधायी या राष्ट्रपति चुनाव आयोजित करेगा। फिच ने कहा कि उसे उम्मीद है कि 2024 में होने वाले एशियाई देशों के बीच चुनाव का मुख्य विषय निरंतरता रहेगा।


फिच के अनुसार पाकिस्तान और श्रीलंका में क्रेडिट प्रोफाइल को प्रभावित करने वाले चुनाव परिणामों की संभावना अधिक है, ये दोनों देश सफल आईएमएफ कार्यक्रम कार्यान्वयन और आधिकारिक समर्थन पर निर्भर हैं। इसके साथ ही साथ ताइवान के भू-राजनीतिक प्रभावों को देखते हुए उसकी रेटिंग भी प्रभावित होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed