फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Biz Updates Business News Share Market News Banking News Gov Policy News

Biz Updates: पश्चिम एशिया में जारी तनाव से वैश्विक बाजारों पर जोखिम, भारत को लेकर रिपोर्ट में क्या? जानें

Fri, 06 Mar 2026 01:58 PM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Fri, 06 Mar 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
Biz Updates Business News Share Market News Banking News Gov Policy News
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, खासकर ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर स्थिति, वैश्विक बाजारों के लिए निकट अवधि में जोखिम पैदा कर सकती है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार तनाव बढ़ने के बाद ऊर्जा बाजारों में तेज प्रतिक्रिया देखने को मिली। इस दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 13% और यूरोपीय प्राकृतिक गैस की कीमतों में 55% तक उछाल दर्ज किया गया। जेफरीज ने कहा कि यह बढ़ोतरी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के संभावित बंद होने की आशंका से जुड़ी है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम मार्ग है। ऐसे किसी व्यवधान से भारत जैसे तेल आयातक देशों की आयात लागत और महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2026 में अधिकांश राज्यों में महंगाई 3% से नीचे: एसबीआई रिसर्च
एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2026 में नई सीपीआई शृंखला के तहत देश के अधिकांश राज्यों में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर यानी खुदरा महंगाई  3% से नीचे रही, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर कीमतों का दबाव सीमित दिखाई दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ही राज्यों में महंगाई अपेक्षाकृत अधिक रही। तेलंगाना में सबसे ज्यादा 4.9% सीपीआई महंगाई दर्ज की गई, जो राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है। राज्यवार विश्लेषण से पता चलता है कि देश के अधिकांश बड़े राज्यों में महंगाई दर नियंत्रित बनी हुई है, हालांकि नई CPI शृंखला की तुलना पुराने आंकड़ों से करने पर राज्य स्तर पर महंगाई के रुझानों में कुछ बदलाव भी देखने को मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed