{"_id":"60e3fa46bf4504270c4e54f7","slug":"bitcoin-prices-drop-on-july-6-fell-around-40-percent-in-second-quarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी: दूसरी तिमाही में 40 फीसदी फिसला बिटक्वाइन, ऐतिहासिक रूप से सबसे बड़ी गिरावट में से एक","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
क्रिप्टोकरेंसी: दूसरी तिमाही में 40 फीसदी फिसला बिटक्वाइन, ऐतिहासिक रूप से सबसे बड़ी गिरावट में से एक
Tue, 06 Jul 2021 12:07 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:07 PM IST
सार
मंगलवार को बिटक्वाइन की कीमत 34000 डॉलर के नीचे रही। पिछले 24 घंटों में इसमें 1.89 फीसदी की गिरावट आई है। दूसरी तिमाही में यह लगभग 40 फीसदी गिरा है।
विज्ञापन
बिटक्वाइन की कीमत में गिरावट
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन की कीमत में गिरावट जारी है। मंगलवार को एक बिटक्वाइन की कीमत 34000 डॉलर के नीचे रही। पिछले 24 घंटों में इसमें 1.89 फीसदी की गिरावट आई और coinmarketcap.com इंडेक्स पर यह 33,813.12 डॉलर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
अप्रैल के मध्य के उच्च स्तर से इसमें लगभग 50 फीसदी की गिरावट आई है। दूसरी तिमाही में बिटक्वाइन लगभग 40 फीसदी गिर गया, जो क्रिप्टोकरेंसी के इतिहास में सबसे बड़ी तिमाही गिरावट में से एक है। रणनीतिकारों ने निवेशकों को आगाह किया है कि प्रमुख 30,000 डॉलर के स्तर से नीचे का ब्रेक परेशानी पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
जेबपे ट्रेड डेस्क ने कहा कि, 'पिछले कुछ दिनों में बिटक्वाइन 32,500 डॉलर से 36,500 डॉलर के बीच कारोबार कर रहा है। जल्ग बिटक्वाइन टैपरूट अपग्रेड होने वाला है, और समान कीमतों के प्रभाव को देखा जाना बाकी है। इस विकास का परिसंपत्ति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। वॉल्यूम में बढ़त आई है और पूरे नेटवर्क में गतिविधि भी अच्छी है। बिटक्वाइन पसंदीदा बना हुआ है।'
विज्ञापन
वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार 0.43 फीसदी गिरकर 14.2 खरब डॉलर हो गया। इथर गिरकर 2,232.44 डॉलर पर आ गया। एक्सआरपी 1.76 फीसदी गिरकर 0.665 डॉलर पर आ गया। डॉजक्वाइन 2.98 फीसदी गिरकर 0.2349 डॉलर पर आ गया। हालांकि, मंगलवार को बाइनेंस क्वाइन और कार्डानो में तेजी आई। बाइनेंस क्वाइन 2.35 डॉलर उछलकर 305.76 डॉलर और कार्डानो 0.69 फीसदी
बढ़कर 1.42 डॉलर हो गया।
इस बीच फिलीपींस स्टॉक एक्सचेंज एक एकीकृत क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज लॉन्च करने के लिए रुचि दिखाने वाला पहला स्टॉक एक्सचेंज बन गया है। इसने कहा कि एक परिसंपत्ति वर्ग के रूप में क्रिप्टोकरेंसी के महत्व को और अधिक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मालूम हो कि चीन के सेंट्रल बैंक ने बीते दिनों कुछ बैंकों और पेमेंट फर्मों को क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर कड़ाई करने का आदेश दिया था। चीन के सेंट्रल बैंक यानी पीपुल्स बैंक ऑफ चाइन के बयान के तुरंत बाद ही बिटक्वाइन का भाव दो सप्ताह के निचले स्तर पर फिसल गया था। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने सभी बैंकों और पेमेंट फर्मों के साथ हुई बैठक में कहा है कि वो अपने ग्राहकों के खातों की जांच करें और पता लगाएं कि कौन क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े लेनदेन कर रहा है। सेंट्रल बैंक ने तुरंत उनके पेमेंट चैनल को बंद करने को कहा है।