फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bill management system will start from October 1

GST: बिल प्रबंधन प्रणाली एक अक्तूबर से शुरू होगी, सही आईटीसी का लाभ उठाने के लिए रिकॉर्ड का कर पाएंगे मिलान

Wed, 04 Sep 2024 06:00 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 04 Sep 2024 06:00 AM IST
सार

देश में बिल प्रबंधन प्रणाली एक अक्तूबर से शुरू होगी। अब करदाता सही आईटीसी का लाभ उठाने के लिए बिल का मिलान कर पाएंगे।
 

विज्ञापन
Bill management system will start from October 1
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

जीएसटी नेटवर्क एक अक्तूबर से बिल प्रबंधन प्रणाली (आईएमएस) की शुरुआत करेगा। इसकी मदद से करदाता सही इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाने के लिए आपूर्तिकर्ताओं की तरफ से जारी रिकॉर्ड/बिलों का मिलान कर पाएंगे।
विज्ञापन


जीएसटी नेटवर्क ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) भुगतानकर्ताओं को जारी  परामर्श में कहा, करदाता पोर्टल के माध्यम से अपने आपूर्तिकर्ताओं के साथ रिकॉर्ड/बिलों में सुधार/संशोधनों का कुशल प्रबंधन कर सकें, इसके लिए आईएमएस नाम की नई संचार सुविधा शुरू की जा रही है। जीएसटी रिटर्न भरने और कर देनदारियों के भुगतान मंच के तौर पर जीएसटी नेटवर्क का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन


सभी कार्रवाइयों का रहेगा विस्तृत रिकॉर्ड
परामर्श फर्म मूर सिंघी के कार्यकारी निदेशक रजत मोहन ने कहा, चालान पर की गई सभी कार्रवाइयों का विस्तृत रिकॉर्ड रखने से आईएमएस जीएसटी ऑडिट के लिहाज से एक मजबूत आधार तैयार करता है। यह सुविधा कर अधिकारियों को आईटीसी दावों के प्रबंधन में प्राप्तकर्ता की उचित सावधानी का स्पष्ट सबूत देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालान स्वीकार-अस्वीकार की भी होगी अनुमति
जीएसटी नेटवर्क ने कहा, आईएमएस सुविधा से करदाताओं को सही आईटीसी का लाभ उठाने के लिए अपने आपूर्तिकर्ताओं की ओर से जारी किए गए रिकॉर्ड/ बिल का मिलान करने में भी सुविधा होगी। यह सुविधा करदाताओं को चालान को स्वीकार या अस्वीकार करने या इसे प्रणाली में लंबित रखने की अनुमति देगी, जिसका लाभ बाद में उठाया जा सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed