फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Big shock on inflation front retail inflation rises to 5.59 percent from 4.91 percent in december

Retail Inflation: महंगाई के मोर्चे पर तगड़ा झटका, खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 5.59 फीसदी पर पहुंची

Wed, 12 Jan 2022 06:34 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 12 Jan 2022 06:34 PM IST
सार

देश के आम लोगों को महंगाई के मोर्चे पर एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा है। दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई दर में बड़ा इजाफा हुआ है। यह पिछले महीने के 4.91 फीसदी से बढ़कर 5.59 फीसदी हो गई है। 
 

विज्ञापन
Big shock on inflation front retail inflation rises to 5.59 percent from 4.91 percent in december
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

देश के आम लोगों को महंगाई के मोर्चे पर एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा है। दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई दर में बड़ा इजाफा हुआ है। यह पिछले महीने के 4.91 फीसदी से बढ़कर 5.59 फीसदी हो गई है। यह पांच माह का उच्च स्तर है। 

विज्ञापन


सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में जहां खुदरा महंगाई दर 4.91 फीसदी थी, तो वहीं दिसंबर में ये आंकड़ा बढ़कर 5.59 फीसदी के स्तर पर जा पहुंचा है। महंगाई पर काबू पाने के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं और आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। खाने के तेल, महंगी साग-सब्जियों और महंगे पेट्रोल, डीजल के अलावा बिजली के बढ़ती कीमतों के कारण दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई दर में बड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है। केंद्र सरकार ने सांख्यिकी मंत्रालय ने ये आंकड़े जारी किए हैं।
विज्ञापन


औद्योगिक उत्पादन नवंबर में 1.4 फीसदी बढ़ा
देश के औद्योगिक उत्पादन में नवंबर 2021 में 1.4 फीसदी की वृद्धि हुई। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2020 में औद्योगिक उत्पादन 1.6 फीसदी घटा था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल नवंबर में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 0.9 फीसदी बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान औद्योगिक उत्पादन 17.4 फीसदी बढ़ा है, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में इसमें 15.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी। मार्च, 2020 से शुरू हुई कोरोना वायरस महामारी के कारण औद्योगिक उत्पादन प्रभावित हुआ। उस समय इसमें 18.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed