फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bhavik Koladiya vs Ashneer Grover: Delhi HC issues summons to Ashneer Grover

Delhi High Court: शार्क टैंक के जज रहे अशनीर ग्रोवर को दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया समन, जानें क्या है मामला?

Wed, 18 Jan 2023 05:15 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 18 Jan 2023 05:15 PM IST
सार

Delhi High Court Summons Ashneeer Grover: दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की अदालत में इस मामले पर लगभग एक घंटे तक सुनवाई चली। उसके बाद अदालत ने अशनीर ग्रोवर को निर्देश दिया कि अगला आदेश आने तक वह 16,110 शेयरों कोई थर्ड पार्टी अधिकार जारी नहीं कर सकते।

विज्ञापन
Bhavik Koladiya vs Ashneer Grover: Delhi HC issues summons to Ashneer Grover
भारतपे के को-फाउंडर रहे अश्नीर ग्रोवर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतपे के को-फाउंडर रहे अशनीर ग्रोवर को समन जारी किया है। यह समन कंपनी के ही दूसरे को-फाउंडर भाविक कोलाडिया की ओर से दायर याचिका के मामले में जारी हुआ है। भाविक कोलाडिया अशनीर ग्रोवर को ट्रांसफर किए गए शेयर्स को री-क्लेम करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट की शरण में गए हैं।  हाईकोर्ट ने अब इसी मामले में सुनवाई करते हुए शार्क टैंक के जज रहे अशनीर ग्रोवर के साथ भारत पे को भी समन भेजा है।

विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की अदालत में इस मामले पर लगभग एक घंटे तक सुनवाई चली। उसके बाद अदालत ने अशनीर ग्रोवर को निर्देश दिया कि अगला आदेश आने तक वह 16,110 शेयरों कोई थर्ड पार्टी अधिकार जारी नहीं कर सकते। इसके लिए ग्रोवर को हफ्तेभर के भीतर हलफनामा दायर करने को कहा गया है। वहीं, चार हफ्तों के भीतर उनसे इस मसले पर जवाब मांगा गया है। अदालत में भाविक कोलाडिया की ओर वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने दलीलें पेश की। 

विज्ञापन

रोहतगी ने अदालत को बताया कि 3 दिसंबर 2018 को कोलडिया ने ग्रोवर से 88 लाख रुपये में अपने 1600 शेयर बेचने का सौदा किया था। पर उन्हें कोई भुगतान नहीं किया गया। अब इन शेयरों की संख्या 16000 के पार पहुंच चुकी हैं। कोलाडिया के अनुसार उसने ये शेयर ग्रोवर वापस लौटाने के लिए दिए थे, ऐसे में इन शेयरों को ग्रोवर को सौंपे जाने की जरूरत नहीं है। वे इन शेयरों को वापस चाहते हैं क्योंकि वह सौदा ट्रांजेक्शन विदाउट कंसिडरेशन था। रोहतगी के अनुसार कोलाडिया इन शेयरों को वापस पाने के हकदार हैं। बता दें कि भारतपे एक अनलिस्टेड कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed