फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bharti Enterprises promised to give 100 crore rupees in PM Cares to fight Corona

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारती एंटरप्राइजेज ने किया 100 करोड़ रुपये की मदद का वादा

Tue, 31 Mar 2020 12:37 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 31 Mar 2020 12:37 PM IST
सार

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में भारती एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को भारत की लड़ाई में साथ देने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक के सहयोग का वादा किया है।

विज्ञापन
Bharti Enterprises promised to give 100 crore rupees in PM Cares to   fight Corona
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में कारोबार बंद हो चुके हैं। देश को प्रतिदिन आर्थिक मोर्चे पर नुकसान हो रहा है। इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (पीएम केयर्स) का गठन किया है। इसके तहत कई दिग्गजों ने दिल खोल कर आर्थिक मदद करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


इस काम के लिए होगा राशि का इस्तेमाल
इस संदर्भ में भारती एंटरप्राइजेज ने कहा कि इस धनराशि के एक बड़े हिस्से को तुरंत पीएम-केयर्स कोष में जमा किया जाएगा। शेष राशि का इस्तेमाल चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मियों के लिए मास्क तथा अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की आपूर्ति के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


10 लाख से अधिक एन-95 मास्क खरीद रही कंपनी
आगे बयान में कहा गया कि कंपनी 10 लाख से अधिक एन-95 मास्क खरीद रही है और इन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। भारती एंटरप्राइजेज और उसकी कंपनियां भारती एयरटेल, भारती इंफ्राटेल और अन्य कंपनियां कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का योगदान दे रही हैं।

इतना ही नहीं, भारती एंटरप्राइजेज इस धनराशि के अतिरिक्त कंपनी के कर्मचारियों के व्यक्तिगत योगदान से बने कोष के जरिए भी मदद कर रही है।

अन्य कंपनियों ने भी की आर्थिक मदद-
  • टाटा संस और टाटा ट्रस्ट - 1,500 करोड़ रुपये 
  • पेटीएम - 500 करोड़ रुपये 
  • मुकेश अंबानी - 500 करोड़ रुपये
  • गौतम अडाणी - 100 करोड़ रुपये
  • अडाणी फाउंडेशन - 100 करोड़ रुपये 
  • रेल मंत्रालय - 151 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed