फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bengaluru emerged as fastest growing mature tech ecosystem in the world since 2016

सबसे तेजी से आगे बढ़ता प्रौद्योगिकी केंद्र बना बंगलूरू, मुंबई छठे स्थान पर: रिपोर्ट

Thu, 14 Jan 2021 03:58 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 14 Jan 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru emerged as fastest growing mature tech ecosystem in the world since 2016
बंगलूरू बना सबसे तेजी से आगे बढ़ता प्रौद्योगिकी केंद्र - फोटो : pixabay

बंगलूरू दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में उभरा है। लंदन में गुरुवार को जारी एक ताजा शोध के अनुसार 2016 से बंगलूरू दुनिया का सबसे तेजी से आगे बढ़ता परिपक्व प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र रहा है। इस सूची में बंगलूरू के बाद यूरोपीय शहरों- लंदन, म्यूनिख, बर्लिन और पैरिस का नंबर आता है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सूची में छठे स्थान पर है। 

विज्ञापन


बंगलूरू में 7.2 अरब डॉलर पर पहुंचा निवेश
लंदन एंड पार्टनर्स ने डीलरूम.कॉम के आंकड़ों का विश्लेषण किया है। आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में निवेश 2016 के 1.3 अरब डॉलर से 5.4 गुना बढ़कर 2020 में 7.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इसी अवधि में निवेश 1.7 गुना बढ़कर 70 करोड़ डॉलर से 1.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में निवेश तीन गुना बढ़कर 3.5 अरब डॉलर से 10.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


लंदन एंड पार्टनर्स में भारत के मुख्य प्रतिनिधि हेमिन भड़ूचा ने कहा कि, 'यह देखना सुखद है कि बंगलूरू और लंदन उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश के लिए सबसे तेजी से आगे बढ़ते प्रौद्योगिकी केंद्र हैं। हमारे दोनों शानदार शहर उद्यमिता और नवोन्मेषण में परस्पर मजबूती साझा करते हैं। इससे प्रौद्योगिकी निवेशकों तथा कंपनियों के लिए बड़ी संख्या में अवसरों का सृजन होता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रौद्योगिकी उद्यम पूंजी निवेश की सूची में छठे स्थान पर बंगलूरू 
भड़ूचा ने कहा, 'लंदन के भारत के शहरों के साथ मजबूत व्यापारिक और निवेश संबंध हैं। आज के आंकड़ों से ब्रिटेन और भारत के बीच भविष्य में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भागीदारी के अवसरों का पता चलता है।' बंगलूरू इसके साथ ही प्रौद्योगिकी उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश के मामले में वैश्विक सूची में छठे स्थान पर है। इस सूची में पहले स्थान पर बीजिंग और दूसरे पर सैन फ्रांसिस्को हैं। इनके बाद न्यूयॉर्क, शंघाई और लंदन का स्थान है। इस सूची में मुंबई 21वें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed