फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Benefit increased by increasing 10% stake in Adani Group, Rajeev Jain said will increase further investment

Adani Group: GQG की अदाणी समूह में हिस्सेदारी 10 फीसदी तक बढ़ी; राजीव जैन बोले- भविष्य में और बढ़ाएंगे निवेश

Wed, 24 May 2023 06:54 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 24 May 2023 06:54 PM IST
सार

जैन ने बताया कि अडानी ग्रुप में जीक्यूजी की हिस्सेदारी करीब 3.5 डॉलर के करीब है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने अदाणी समूह की किन कंपनियों में निवेश किया है। मार्च में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद जीक्यूसी ने समूह की चार कंपनियों में दो बिलियन डॉलर का निवेश किया।

विज्ञापन
Benefit increased by increasing 10% stake in Adani Group, Rajeev Jain said will increase further investment
राजीव जैन, जीक्यूजी - फोटो : Social Media

विस्तार

जानेमाने निवेशक राजीव जैन की जीक्यूजी पार्टनर्स एलएलसी ने अरबपति गौतम अदाणी के समूह में अपनी हिस्सेदारी लगभग 10 फीसदी बढ़ा दी है। उन्होंने समूह के लिए भविष्य में भी फंड जुटाने की इच्छा जाहिर की है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि अदाणी होल्डिंग्स में जीक्यूजी की साझेदारी करीब 3.5 बिलियन डॉलर के करीब है। इसे संबंध में जैन ने कहा कि पांच साल के भीतर हम अदाणी समूह में मूल्यांकन के आधार पर अदाणी परिवार के बाद सबसे बड़े निवेशकों में से एक बनना चाहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बिना ज्यादा जानकारी दिए बताया कि हम निश्चित रूप से अदाणी समूह की किसी भी नई पेशकश में भागीदार बनना चाहेंगे। बताया जा रहा है कि QGQ पिछले कुछ दिनों से अदाणी समूह के शेयरों को खरीद रहा है। वह इस समूह के लिए फंड जुटाने में मदद करना चाहते हैं। इससे पहले अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी ट्रांसमिशन ने घोषणा की थी कि वे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) रूट के जरिए कुल 21,000 करोड़ रुपये जुटाएंगे। इसमें अदाणी एंटरप्राइजेज 12,500 करोड़ रुपये और अदाणी ट्रांसमिशन 8,500 करोड़ रुपये जुटाएगा।
विज्ञापन


मार्च में अदाणी समूह की प्रमोटर इकाई एसबी अदाणी फैमिली ट्रस्ट ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी एंटरप्राइजेज में जीक्यूजी को हिस्सेदारी बेची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी समूह को मिली थी मजबूती
मार्च में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद जीक्यूसी ने समूह की चार कंपनियों में दो बिलियन डॉलर का निवेश किया, जिससे अदाणी समूह को थोड़ी मजबूती मिल सकी। बता दें, जनवरी में प्रकाशित हुए हिंडनबर्ग के एक संस्करण में अदाणी समूह के शेयर को ओवरवैल्यूड और हेरफेर करने का आरोप लगाया गया था। इस वजह से समूह को 150 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था।

बाजार भी जैन के पक्ष में दिखा 
राजीव जैन ने बताया कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बारे में उन्हें ज्यादा कोई जानकारी नहीं थी। जैन ने कहा कि व्यवसाय के संबंध में स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि अपने 30 साल से अधिक के करियर में उन्हें अभी तक कोई बेहतरीन कंपनी नहीं मिल सकी है। जैन ने भारत के कोयला खनन और हवाईअड्डों में अदाणी के निवेश को सही ठहराया है। बाजार फिलहाल, राजीव जैन के पक्ष में नजर आ रहा है। क्योंकि, पिछले सप्ताह सर्वोच्च न्यायालय के रिपोर्ट के कारण अदाणी समूह के शेयरों में उछाल आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed