{"_id":"61cc29f961d6ef40756a1e99","slug":"before-december-31-you-should-settle-these-5-important-work-otherwise-you-will-have-to-face-trouble-in-the-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाह: 31 दिसंबर से पहले आप निपटा लें ये पांच जरूरी काम, नहीं तो नए साल में उठानी होगी परेशानी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सलाह: 31 दिसंबर से पहले आप निपटा लें ये पांच जरूरी काम, नहीं तो नए साल में उठानी होगी परेशानी
Wed, 29 Dec 2021 02:57 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:57 PM IST
सार
Settle These 5 Important Work Till December 31: साल 2021 खत्म होने में महज दो दिन का समय बचा है। ऐसे में आपके लिए कुछ जरूरी कामों को इन दो दिनों में हर हाल में निपटाना जरूरी है। ऐसा न करने पर नए साल में आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
नया साल 2022
- फोटो : istock
विस्तार
साल 2021 खत्म होने में महज दो दिन का समय बचा है। ऐसे में आपके लिए कुछ जरूरी कामों को इन दो दिनों में हर हाल में निपटाना जरूरी है। ऐसा न करने पर नए साल में आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। हम आपको बता रहे हैं उन कामों के बारे में जिन्हें 1 जनवरी 2022 से पहले निपटाना आपके लिए है बेहद जरूरी।
विज्ञापन
31 दिसंबर तक दाखिल करें आईटीआर
सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा को 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दिया था। इस निर्धारित तिथि तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल न करने पर आपको भारी-भरकम पेनॉल्टी देनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
पेंशनभोगी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करें
अगर आप भी पेंशनर्स की श्रेणी में आते हैं तो आपको 31 दिसंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना है। पेंशनर्स 31 दिसंबर तक सर्टिफिकेट जमा करा दें, वरना उनको पेंशन मिलना बंद हो जाएगी। साल में एक बार पेंशनर्स को अपने जीवित होने का प्रमाण यानी लाइफ सर्टिफिकेट 30 नवंबर से पहले जमा कराना होता है लेकिन इस बार ये डेडलाइन 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने से पता चलेगा कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है या नहीं।
विज्ञापन
आधार को यूएएन से लिंक करना
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) सदस्यों को यूएएन नंबर को आधार कार्ड से लिंक कराना है। यूएएन को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। ईपीएफओ निवेशकों को आधार लिंक करवाना जरूरी हो गया है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आने वाले दिनों में परेशानी हो सकती है और पीएफ खाता बंद हो सकता है।
डीमैट-ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने डीमैट और ट्रेडिंग खातों की केवाईसी कराने की डेडलाइन 30 सितंबर 2021 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 कर दी थी। एक डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट में केवाईसी के तहत नाम, पता, पैन कार्ड नंबर, चालू मोबाइल नंबर, आयु, सही ईमेल आईडी जैसी जानकारियां अपडेट करनी होती हैं।
31 दिसंबर तक ही कम ब्याज पर होम लोन
अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक हैं तो 31 दिसंबर तक सस्ते होम लोन का फायदा उठा सकते हैं। त्योहारी सीजन में बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन की दर 6.50 फीसदी कर दी थी, जो 31 दिसंबर तक के लिए मिल रहा था। एक जनवरी से यह छूट खत्म हो जाएगी।