फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank Holidays in November 2023: Banks Closed For 15 Days, Check City Wise Bank Holiday List

Bank Holidays November: नवंबर में अलग-अलग पर्व त्योहारों के कारण आधे महीने बैंक रहेगे बंद, ऐसे निपटाएं काम

Sat, 28 Oct 2023 02:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 28 Oct 2023 02:27 PM IST
सार

 Bank Holiday List in November 2023 : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नवंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, इस महीने सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को मिलाकर 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इन छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं काम करती रहेंगी।

विज्ञापन
Bank Holidays in November 2023: Banks Closed For 15 Days, Check City Wise Bank Holiday List
लगातार चार दिन बैंक बंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई राज्यों में नवंबर में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियों के कारण बैंक से संबंधित कार्य प्रभावित हो सकते हैं क्योंकि यह प्रत्येक राज्य के आधार पर अलग-अलग होता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नवंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, इस महीने सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को मिलाकर 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


नवंबर महीने में कन्नड़ राज्योत्सव / कुट / करवा चौथ, वांगला महोत्सव, गोवर्धन पूजा / लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / दिवाली, दिवाली (बाली प्रतिपदा) / दीपावली / विक्रम संवंत नववर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा, भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / निंगोल चक्कोबा / भ्रात्रीद्वितीया, छठ, सेंग कुत्सनेम / इगास-बगवाल, गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं बैंक की छुट्टियों से अप्रभावित रहेंगी। ऐसे में ग्राहक छुट्टियों के दौरान भी उनका पूरे समय उपयोग कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 नवंबर में राज्यवार बैंक अवकाश सूची

1 नवंबर (बुधवार)- कन्नड़ राज्योत्सव/करवा चौथ: कर्नाटक, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं। 
10 नवंबर (शुक्रवार)- वांगला महोत्सव: मेघालय में बैंक बंद हैं। 
13 नवंबर (सोमवार)- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली: त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बैंक बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 नवंबर (मंगलवार)- दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा- गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम। 
15 नवंबर (बुधवार)- (भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कोबा/भ्रात्री-- सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं। 

20 नवंबर (सोमवार)- छठ (सुबह का अर्घ्य) - बिहार और राजस्थान में बैंक बंद 
23 नवंबर (मंगलवार)- सेंग कुटस्नेम/इगास-बगवाल- उत्तराखंड और सिक्किम में बैंक बंद हैं। 
27 नवंबर (सोमवार)- त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद- तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं। 
30 नवंबर (गुरुवार)- कनकदास जयंती- कर्नाटक में बैंक बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed