{"_id":"625679a3ba06ea42fd06fe15","slug":"bank-holidays-april-2022-bank-reamins-closed-next-four-days-from-tomorrow-check-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: आज से लगातार चार दिन तक नहीं खुलेंगे बैंक, इन कारणों से रहेगा अवकाश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
काम की खबर: आज से लगातार चार दिन तक नहीं खुलेंगे बैंक, इन कारणों से रहेगा अवकाश
Thu, 14 Apr 2022 05:24 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 14 Apr 2022 05:24 AM IST
सार
Bank Reamins Closed Next Four Days From Tomorrow: आज यानी 14 अप्रैल से लगातार चार दिन बैंक में कामकाज नहीं होगा। आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक, चार दिन लगातार बैंक में अवकाश रहेगा, हालांकि ये विभिन्न शहरों में अलग-अलग होगा। ऐसे में बैंकों की छुट्टियों से जुड़ी पूरी लिस्ट चेक कर लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
लगातार चार दिन बैंक बंद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम हैं तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि आज यानी गुरुवार से लगातार चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे। अंबेडकर जयंती, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे जैसे त्यौहारों के चलते देश के अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
राज्यों में अलग-अलग होते हैं अवकाश
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के कैलेंडर के हिसाब से इन चार दिनों में दो छुट्टियां शनिवार और रविवार की रहेंगी। ऐसे में अगर आप बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो फिर एक बार छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक कर लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। गौरतलब है कि बैंक की छुट्टियों के दौरान, ग्राहक अपने बैंक के काम को पूरा करने के लिए नेट बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। राज्यों और शहरों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है।
विज्ञापन
इन दिनों पर बंद रहेंगे बैंक
| दिन | कारण | स्थान |
| 14 अप्रैल | डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष | शिलांग-शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर |
| 15 अप्रैल | गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू | जयपुर, जम्मू,श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों पर |
| 16 अप्रैल | बोहाग बिहू | गुवाहाटी |
| 17 अप्रैल | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | सभी जगह |