फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   bank holiday latest news update closed 13 days in march 2022 see here full list of RBI

Bank Holiday: मार्च महीने में 13 दिन बैंक में नहीं होगा काम-काज, यहां देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Mon, 21 Feb 2022 04:12 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Feb 2022 04:12 PM IST
सार

Bank Holiday In March 2022: मार्च का महीना फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है। इस महीने में ही होली और महाशिवरात्रि के त्योहार भी पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई काम है तो ये खबर आपके लिए है। बता दें कि अगले महीने पूरे 13 दिन बैंक बंद रहेंगे यानी इनमें कोई काम-काज नहीं होगा।   

 

विज्ञापन
bank holiday latest news update closed 13 days in march 2022 see here full list of RBI
फरवरी मे बैंक हॉलिडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले महीने होली और महाशिवरात्रि के त्योहार आने वाले हैं। इसके साथ ही मार्च का महीना फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई काम है तो ये खबर आपके लिए है। बता दें कि अगले महीने पूरे 13 दिन बैंक बंद रहेंगे यानी इनमें कोई काम-काज नहीं होगा।   

विज्ञापन


महाशिवरात्रि और होली के त्योहार
दरअसल, मार्च में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा, लोसार और बिहार दिवस के चलते भी स्थानीय बैंक बद रहेंगे। इसके साथ-साथ इस महीने में शनिवार और रविवार  के सार्वजनिक अवकाशों को जोड़कर पूरे 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने मार्च 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन


राज्यों में अलग-अलग होते हैं अवकाश
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने फरवरी में कई दिन बैंक के बंद होने का एलान अपनी सूची में किया है। हालांकि, ऑनलाइन मोड में बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। राज्यों में अलग-अलग दिन त्योहार के कारण छुट्टी रहने वाली है। कई राज्यों और शहरों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
दिन कारण स्थान
1 मार्च  महाशिवरात्रि अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
3 मार्च लोसार गंगटोक
4 मार्च  चपचार कुट आइजोल
6 मार्च  रविवार सभी जगह
12 मार्च दूसरा शनिवार सभी जगह
13 मार्च  रविवार सभी जगह
17 मार्च होलिका दहन देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची
18 मार्च होली/धुलेटी/डोल जात्रा बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों पर
19 मार्च होली/याओसांग का दूसरा दिन भुवनेश्वर, इंफाल और पटना
20 मार्च रविवार सभी जगह
22 मार्च बिहार दिवस पटना
26 मार्च चौथा शनिवार सभी जगह
27 मार्च रविवार सभी जगह

 

बैंक हड़ताल से सेवाएं होंगी प्रभावित
गौरतलब है कि बैंक कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को एक बार फिर से हड़ताल करने वाले हैं। बैंक कर्मचारी सरकार की श्रमिक और जन विरोधी नीतियों को कारण बताते हुए हड़ताल करने वाले हैं। इस दो दिनी हड़ताल के लिए सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स (सीटीयू) और अन्य संगठनों ने मिलकर 23 और 24 फरवरी बैंक हड़ताल करने का आह्वान किया है। इस हड़ताल में देश भर के सभी बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की केंद्रीय कमेटी ने भी इस हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed