फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank fraud ED charge sheets ex IOB branch manager and others for money laundering

Money Laundering: ईडी ने पूर्व बैंक प्रबंधक और अन्य के खिलाफ दायर की चार्जशीट, करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला

Wed, 11 May 2022 08:08 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 11 May 2022 08:08 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोेधन के एक मामले में इंडियन ओवरसीज बैंक के एक पूर्व शाखा प्रबंधक समेत अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। यह मामला आंध्रप्रदेश में हुई करोड़ों रुपये की बैंक धोखाधड़ी से संबंधित है। ईडी की ओर से बताया गया कि अदालत ने नौ मई को आरोपपत्र का संज्ञान लिया।
 

विज्ञापन
Bank fraud ED charge sheets ex IOB branch manager and others for money laundering
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बैंक अधिकारी समेत इससे संबंद्ध अन्य के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला आंध्र प्रदेश में कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ा है। इसमें बैंक के पूर्व शाखा प्रंबंधक और अन्य को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इस संबंध में बुधवार जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि इस मामले से जुड़ी जांच में इंडियन ओवरसीज बैंक के एक पूर्व शाखा प्रबंधक समेत अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। प्रकाशम जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की वीरभद्रपुरम शाखा के पूर्व शाखा प्रबंधक भूपतिराजू कृष्ण मोहन राजू व अन्य लोगों के खिलाफ विशाखापत्तनम में धनशोधन रोकथाम कानून संबंधी विशेष अदालत के समक्ष अभियोजन शिकायत दर्ज की है। बयान में कहा गया कि अदालत ने नौ मई को आरोपपत्र का संज्ञान लिया।
विज्ञापन


अन्य लोगों में पेनमेत्सा वेंकट कृष्ण श्रीनिवास राजू, आईओबी के लिए तत्कालीन पैनल मूल्यांकक, पीबीआर पोल्ट्री टेक के रूप में पहचाने जाने वाली एक फर्म के प्रबंध भागीदार पोलपल्ली वेंकट प्रसाद शामिल हैं। ईडी की ये जांच सीबीआई की प्राथमिकी से जुड़े उस मामले से संबंधित है जिसमें आरोप लगाया गया है कि पीबीआर पोल्ट्री टेक नामक एक कंपनी ने मोहन राजू के साथ मिलीभगत से सावधि ऋण लिया था, लेकिन इसका उपयोग अपेक्षित कार्य के लिए नहीं हुआ। इससे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को कुल 17.27 करोड़ रुपये (ब्याज सहित) का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed