एमडीएच मसाले में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, अमेरिका ने लौटाया पूरा लॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी मसाला ब्रांड कंपनी एमडीएच के अमेरिका में बिक्री के लिए गए एक मसाले के मिश्रण में खतरनाक बैक्टीरिया साल्मोनेला मिला है, जिसके बाद इसके तीन लॉट को वापस कर दिया गया है। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने अपनी जांच में इस बात की पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के नार्थ कैरोलीना के रिटेल स्टोर्स में सांभर मसाले की बिक्री की जा रही थी। एफडीए की लैब में इस सांभर मसाले की जांच की गई, जिसमें यह सामने आया कि मसाले में साल्मोनेला बैक्टीरिया है। यह उत्पाद आर प्योर एग्रो स्पेशिएलिटीज द्वारा निर्मित और हाउस ऑफ स्पाइसेस (इंडिया) द्वारा बेचा जा रहा था।
होता है पेट खराब
साल्मोनेला से ग्रसित खाद्य पदार्थ को खाने के 12 से 72 घंटों में दस्त, बुखार, पेट में मरोड़ जैसी बीमारियां होती है। यह बीमारी से निजात मिलने में चार से सात दिन लगते हैं। अधिकतर लोग बिना उपचार के ठीक हो जाते हैं, लेकिन कई मामलों में डायरिया गंभीर हो सकता है, जिसके चलते मरीज को अस्पताल में भर्ती करना पड़ सकता है। बुजुर्गो, नवजातों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है।
इंसान, जानवर की आंत में मिलता है
यह बैक्टीरिया आमतौर पर इंसानों और जानवरों की आंतों में पाया जाता है। यह कच्चे मांस, पोल्ट्री, अंड़ों और अपाश्चुरीकृत दूध में भी पाया जा सकता है। सोल्मोनेला बैक्टीरिया अगर शरीर के अंदर घुस जाए तो इससे साल्मोनेला फूड पोइसनिंग ( साल्मोनेलोसिस) हो सकती है।