फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Baba Ramdev owned Patanjali launched fourteen new products in market

Patanjali: 14 नए उत्पाद बाजार में लॉन्च, बाबा रामदेव ने कहा- कब तक विदेशियों की जूठन चाटेंगे?

Fri, 16 Jun 2023 10:38 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 16 Jun 2023 10:38 PM IST
सार

स्वामी रामदेव ने मेडिकल टेरेरिज्म के बारे में कहा कि विज्ञान की सदी में भी इतनी अज्ञानता फैला भी सकते हैं, यह मॉडर्न मेडिकल साइंस ने करके दिखा दिया। मॉडर्न साइंस के डॉक्टर कहते हैं कि डिजनरेट हुए लीवर, लंग्स, हार्ट, ब्रेन, किडनी को रिजुविनेट नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Baba Ramdev owned Patanjali launched fourteen new products in market
baba ramdev

विस्तार

पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने शुक्रवार को 14 नए उत्पाद लॉन्च किए, जिसमें हेल्थ बिस्कुट, प्रीमियम सूखे मेवों सहित अन्य नए उत्पाद शामिल हैं। इस दौरान स्वामी रामदेव ने कहा कि आज योग धर्म युगधर्म बन गया है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। 

विज्ञापन

सनातन धर्म को गौरव अतुलनीय 
नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम हमने 'युग के लिए योग', 'आत्मनिर्भरता के लिए योग' और 'रिजुविनेशन के लिए योग' रखी है। आज योग धर्म के माध्यम से वेद धर्म, ऋषि धर्म और सनातन धर्म को जो गौरव प्राप्त हुआ, वह अतुलनीय है। सनातन का गौरव चारों ओर प्रतिष्ठित हो रहा है। गुलामी की सभी निशानियां ध्वस्त हो रही हैं। आत्मनिर्भरता के लिए योग का मतलब बताते हुए उन्होंने कहा कि हमें ब्रांड्स में स्वावलंबी बनना है। कब तक विदेशियों की जूठन चाटते रहेंगे और उनसे लुटते रहेंगे।

विज्ञापन

बाबा रामदेव- लोग पहले हम पर हंसते थे
स्वामी रामदेव ने मेडिकल टेरेरिज्म के बारे में कहा कि विज्ञान की सदी में भी इतनी अज्ञानता फैला भी सकते हैं, यह मॉडर्न मेडिकल साइंस ने करके दिखा दिया। मॉडर्न साइंस के डॉक्टर कहते हैं कि डिजनरेट हुए लीवर, लंग्स, हार्ट, ब्रेन, किडनी को रिजुविनेट नहीं किया जा सकता। लेकिन हमने रिसर्च की और प्रमाणिकता से दवाइयां बनाईं। योग-आयुर्वेद और अपने सनातन ज्ञान से इन्हें रिजुविनेट करके दिखाया। पहले जब मैं कहता था कि हम 10 हजार करोड़ का टर्नओवर करेंगे तब लोग हंसते थे। आज हमने 45 करोड़ का टर्नओवर करके दिखा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए स्वस्थ विकल्प दिया
स्वामी रामदेव ने बताया कि स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन उत्पादों की श्रेणी में कुल 6 उत्पादों के साथ न्यूट्रेला स्पोर्ट्स पेश किया है। अब जनता को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के साथ शाकाहारी उत्पादों का स्वस्थ विकल्प मिलेगा। पतंजलि ने 100% व्हे परफार्मेन्स, आइसोवेदा और मास गेनर लोकार्पित किया। इसके अलावा कंपनी ने तीन स्पोर्ट्स विटामिन, जिसमें डेली एक्टिव, ऑर्गेनिक ओमेगा तथा टेस्टोबूस्टर शामिल है, जो कैप्सूल के रूप में बाजार में उपलब्ध होंगे। न्यूट्रेला मैक्स मिलेट्स के रूप में कंपनी ने रागी चोको सीरियल्स लॉन्च किया है, जो रागी, ज्वार, जौ, गेहूं, चावल, मक्का और चने से बना है। यह सभी आयु वर्ग के लिए उपयुक्त है। यह प्रोटीन, आयरन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। पतंजलि ने प्रीमियम हैल्दी बिस्किट की तीन नई रेंजों का भी लोकार्पण किया है। रागी बिस्कुट, सात ग्रेन बिस्कुट और डाइजेस्टिव बिस्कुट लॉन्च किए हैं। रागी बिस्कुट भोजन के फाइबर, कैल्शियम और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed