फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ATF price cut by 4 pc, commercial LPG rates reduced

ATF-LPG Price: एटीएफ की कीमत में की गई 4 प्रतिशत की कटौती, होटलों में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर भी सस्ता

Thu, 01 May 2025 02:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 01 May 2025 02:30 PM IST
सार

ATF-LPG Price: ईधन की खुदरा विक्रेता कंपनियों ने गुरुवार को विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत में 4.4 प्रतिशत कटौती का एलान किया। यह एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी कटौती है। इसके अलावे, होटलों और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार 14.50 रुपये प्रति सिलेंडर कम कर दी गई। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
ATF price cut by 4 pc, commercial LPG rates reduced
कमर्शियल गैस सिलेंडर - फोटो : ANI

विस्तार

ईधन की खुदरा विक्रेता कंपनियों ने गुरुवार को विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत में 4.4 प्रतिशत कटौती का एलान किया। यह एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी कटौती है। इसके अलावे, होटलों और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार 14.50 रुपये प्रति सिलेंडर कम कर दी गई।

विज्ञापन


सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, दिल्ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत 3,954.38 रुपये प्रति किलोलीटर या 4.4 प्रतिशत घटकर 85,486.80 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। राजधानी देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है। मूल्य में यह कटौती 1 अप्रैल को की गई 6.15 प्रतिशत (5,870.54 रुपये प्रति किलोलीटर) की भारी कटौती के बाद की गई है। इन दो कटौतियों ने इस वर्ष के शुरू में हुई मूल्य वृद्धि की प्रभावी रूप से भरपाई कर दी है। मुंबई में एटीएफ की कीमत 83,575.42 रुपये प्रति किलोलीटर से घटाकर 79,855.59 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई, जबकि चेन्नई और कोलकाता में इसकी कीमत क्रमश: 88,494.52 रुपये और 88,237.05 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई। 
विज्ञापन


तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में भी 14.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर की कटौती की है। अब राष्ट्रीय राजधानी में वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 1,747.50 रुपये और मुंबई में 1,699 रुपये होगी। यह कटौती 1 अप्रैल को प्रति सिलेंडर 41 रुपए की कटौती के बाद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ हफ्तों में अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में नरमी आई है। ऐसा वैश्विक व्यापार युद्ध के कारण ईंधन की मांग घटने की आशंका के बाद हुआ। ब्रेंट क्रूड 61 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार करता दिखा। जो तीन साल में सबसे निचला स्तर है। एटीएफ और एलपीजी की कीमतें वैट सहित स्थानीय करों के आधार पर हर राज्य में अलग-अलग होती हैं। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम पर अपरिवर्तित रखी गई है। पिछले महीने घरेलू रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।


सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) जैसी कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एटीएफ और रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी आई है, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। पिछले साल मार्च के मध्य में आम चुनावों से पहले कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed