फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Assessing implications of EU, UK, US move on oil imports from Russia: Reliance

Reliance: रूसी तेल खरीद से जुड़े प्रतिबंधों पर रिलायंस की प्रतिक्रिया, कहा- सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे

Fri, 24 Oct 2025 09:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 24 Oct 2025 09:00 PM IST
सार

Reliance: रिलायंस ने कहा है कि कंपनी प्रतिबंधों और रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का पालन करने के अपने बेदाग रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और कंप्लायंस जरूरतों को पूरा करने के लिए रिफाइनरी ऑपरेशंस में जरूरी फेरबदल करेगी।

विज्ञापन
Assessing implications of EU, UK, US move on oil imports from Russia: Reliance
रिलायंस इंडस्ट्रीज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को यूरोपीय यूनियन, ब्रिटेन और अमेरिका की ओर से रूसी कच्चे तेल के आयात के लिए लगाए गए हालिया प्रतिबंधों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने कहा, "हमने यूरोपियन यूनियन, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका की ओर से रूस से कच्चे तेल के आयात और यूरोप में रिफाइंड प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट पर हाल ही में लगाए गए प्रतिबंधों पर ध्यान दिया है। रिलायंस अभी नए कंप्लायंस की जरूरतों सहित इसके असर का आकलन कर रहा है। हम यूरोप में रिफाइंड प्रोडक्ट्स के इंपोर्ट पर ईयू के दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। जब भी इस संबंध में भारत सरकार से कोई गाइडेंस मिलेगा, हमेशा की तरह हम उसका पूरी तरह से पालन करेंगे। रिलायंस ने सदैव भारत की एनर्जी सिक्योरिटी सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी है।"

कंपनी ने कहा कि कंपनी प्रतिबंधों और रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का पालन करने के अपने बेदाग रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और कंप्लायंस ज़रूरतों को पूरा करने के लिए रिफाइनरी ऑपरेशंस में जरूरी फेरबदल करेगी।

विज्ञापन

रिलायंस ने बताया कि सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट, बदलते मार्केट और रेगुलेटरी स्थितियों को देखते हुए बदलते रहते हैं, यह इंडस्ट्री के लिए आम बात है। रिलायंस अपने सप्लायर्स के साथ संबंधों को बनाए रखते हुए, इन स्थितियों से निपटेगा। रिलायंस को भरोसा है कि यूरोप समेत घरेलू और एक्सपोर्ट जरूरतों को पूरा करने के लिए, उसकी विविध स्रोतों से कच्चे तेल की आपूर्ति की रणनीति, रिफाइनरी ऑपरेशंस में स्थिरता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करेगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन से बैटरी कलपुर्जों के ऑर्डर को जल्दी पूरा करने की तैयारी में रिलायंस

दूसरी ओर खबर है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज नए निर्यात प्रतिबंधों से पहले चीन से बैटरी कलपुर्जों के ऑर्डर जल्दी से पूरा करने की कोशिश कर रही है। रिलायंस की एक टीम इस काम में तेजी लाने के लिए चीन गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बात को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं कि चीन अपने बढ़ते निर्यात नियंत्रण तंत्र को कैसे लागू करने की योजना बना रहा है।


चीनी कंपनियां इलेक्ट्रिक बैटरी तकनीक में विश्व में अग्रणी हैं। इस प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को बनाए रखने के लिए चीन ने इस महीने नए नियम लागू किए हैं। इसके तहत कंपनियों को बैटरी आपूर्ति शृंखला उपकरण निर्यात करने से पहले अनुमति लेनी होगी। ये नए प्रतिबंध 8 नवंबर से लागू होंगे।चीनी बैटरी क्षेत्र के कम से कम एक दर्जन अन्य विदेशी ग्राहक भी रिलायंस जैसी ही स्थिति में हैं। कुछ ग्राहक माल जल्दी भेजने के लिए गुणवत्ता आश्वासन या निर्माण के अन्य अंतिम चरणों को छोड़ रहे हैं।


चीनी उपकरणों के बिना रिलायंस अपनी विशाल सौर ऊर्जा परियोजना से ऊर्जा भंडारण के लिए स्थानीय स्तर पर बैटरियों को असेंबल या उत्पादन करने की योजना को पूरा नहीं कर सकती। वैश्विक स्तर पर शीर्ष दस कंपनियों में से छह चीन की बैटरी निर्माता कंपनियां हैं। चीन की सबसे बड़ी बैटरी निर्माता कंपनी सीएटीएल ने कहा, उसे विश्वास है कि नई निर्यात व्यवस्था के तहत उसके विदेशी कारखानों को निर्यात सुचारू रूप से जारी रहेगा। यूरोप में हमारे संयंत्रों के लिए आवश्यक उपकरणों और सामग्रियों का निर्यात योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed