फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ashneer Grover demands 4000 crore rupees to leave BharatPe says Put money on table and take away the keys

BharatPe Controversy: अशनीर ने कंपनी छोड़ने के बदले मांगे 4000 करोड़, कहा- जबरदस्ती बाहर करना चाहता है बोर्ड

Sat, 05 Feb 2022 05:23 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Feb 2022 05:23 PM IST
सार

Ashneer Grover Demands 4000 Crore To Leave: भारतपे विवाद गहराता जा रहा है।एक रिपोर्ट के अनुसार, अश्नीर ग्रोवर ने कड़े शब्दों में कहा है कि बोर्ड को लगता है कि मुझे एमडी बने रहने की जरूरत नहीं है और किसी और को कंपनी चलानी चाहिए तो कृपया मेज पर 4,000 करोड़ रुपये रखें और मुझे कंपनी से बाहर जाने दें। 

विज्ञापन
Ashneer Grover demands 4000 crore rupees to leave BharatPe says Put money on table and take away the keys
भारतपे को फाउंडर अश्नीर ग्रोवर - फोटो : एएनआई

विस्तार

फिनटेक स्टार्टअप भारतपे के फाउंडर और एमडी अशनीर ग्रोवर और कंपनी के बोर्ड के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच एक रिपोर्ट में ग्रोवर के हवाले से कहा गया है कि बोर्ड उन्हें जबरदस्ती कंपनी से बाहर निकालना चाहता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे उन्हें कंपनी से बाहर करना चाहते हैं तो उन्हें उनकी हिस्सेदारी के बदले में 4,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाए। 

विज्ञापन


यह है भारतपे विवाद 
रिपोर्ट के अनुसार, अशनीर कंपनी के बोर्ड के साथ कानूनी लड़ाई लड़ने को पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए उन्होंने तीन बड़ी लॉ फर्मों को हायर भी किया है। गौरतलब है कि ग्रोवर पिछले महीने कोटक के एक कर्मचारी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के बाद उठे विवाद और कंपनी के जहरीले वर्क कल्चर व कामकाज के तरीकों पर उठे सवालों के बाद 31 मार्च तक छुट्टी पर चले गए थे। उनके छुट्टी पर जाने के बाद उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर भी पिछले हफ्ते लंबी छुट्टी पर चली गईं।
विज्ञापन


सख्त रुख में कही ये बड़ी बात 
रिपोर्ट के अनुसार, अश्नीर से कड़े शब्दों में कहा है कि बोर्ड को लगता है कि मुझे एमडी बने रहने की जरूरत नहीं है और किसी और को कंपनी चलानी चाहिए तो कृपया मेज पर 4,000 करोड़ रुपये रखें और मुझे कंपनी से बाहर जाने दें। वहीं दूसरी तरफ बोर्ड ने कंपनी की फॉरेंसिक ऑडिट के लिए अल्वारेज एंड मार्शल और पीडब्यूसी को नियुक्ति किया, जिसे कंपनी के कामकाज और गवर्नेंस के तरीकों को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपनी हैं। इन ऑडिटो फर्मों की प्रारंभिक जांच में रिक्रूटमेंट और पेमेंट्स को लेकर कई वित्तीय अनियमितताएं सामने आने की खबर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed