फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Apple sold record USD 8 billion worth of iPhones and other products in India

एपल की भारत में रिकॉर्ड बिक्री: आठ अरब USD के आईफोन व अन्य उत्पाद बिके; नोएडा-पुणे-बंगलूरू में स्टोर की योजना

Tue, 16 Jul 2024 06:08 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Jul 2024 06:08 AM IST
सार

Apple: मॉर्गन स्टेनली के 2023 के सर्वे के अनुसार जर्मनी, फ्रांस और अन्य यूरोपीय देशों को पीछे छोड़ते हुए 92 लाख शिपमेंट के साथ भारत आईफोन निर्यात में पांचवें सबसे बड़े बाजार के रूप में उभरा है।

विज्ञापन
Apple sold record USD 8 billion worth of iPhones and other products in India
एपल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चीन में चुनौतियों का सामना कर रही दिग्गज टेक कंपनी एपल की भारत में कुल बिक्री 2023-24 में 33 फीसदी बढ़कर 8 अरब डॉलर (67,000 करोड़ रुपये) की नई ऊंचाई पर पहुंच गई। इस बिक्री में आधा से अधिक योगदान आईफोन का रहा। 2022-23 में एपल ने भारत में कुल 6 अरब डॉलर के उत्पाद बेचे थे। उधर, मॉर्गन स्टेनली के 2023 के सर्वे के अनुसार, जर्मनी, फ्रांस और अन्य यूरोपीय देशों को पीछे छोड़ते हुए 92 लाख शिपमेंट के साथ भारत आईफोन निर्यात में पांचवें सबसे बड़े बाजार के रूप में उभरा है। एपल के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में कहा था, भारत में आईफोन की बिक्री की वृद्धि दर 10 फीसदी से ज्यादा रही है। 

विज्ञापन


नोएडा पुणे व बंगलूरू में खुलेंगे खुदरा स्टोर
एपल के भारत में फिलहाल दिल्ली और मुंबई में खुदरा स्टोर हैं। अब यह नोएडा, पुणे और बंगलूरू में भी स्टोर खोलने की योजना बना रही है। अमेरिका-चीन तनाव के बीच एपल भारत में उपस्थिति बढ़ाकर परिचालन में विविधता ला रही है। कंपनी अब लगभग 14 फीसदी आईफोन का उत्पादन भारत में करती है। इसमें नया आईफोन 15 मॉडल भी शामिल है। इस मॉडल का अधिकांश हिस्सा भारत में बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed