{"_id":"60d5dd488ebc3e09c93db85b","slug":"anurag-thakur-announces-tax-concessions-for-payment-towards-covid19-treatment-ex-gratia","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का एलान: कोरोना के इलाज में खर्च करने वालों को टैक्स में मिलेगी छूट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का एलान: कोरोना के इलाज में खर्च करने वालों को टैक्स में मिलेगी छूट
Fri, 25 Jun 2021 07:12 PM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:12 PM IST
सार
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो भी व्यक्ति कोरोना मरीजों के इलाज के लिए भुगतान करेगा उन्हें टैक्स में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना मरीजों की मदद के लिए वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति कोरोना मरीजों के इलाज के लिए भुगतान करेगा उन्हें टैक्स में छूट दी जाएगी। अनुराग ठाकुर ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 या उसके बाद किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति की कोविड के कारण मृत्यु होने पर नियोक्ता द्वारा उसके परिवार को अनुग्रह राशि देने पर कर में छूट मिलेगी। हालांकि यह अनुग्रह राशि 10 लाख रुपये से अधिक की नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि टैक्स कटौती का क्लेम करने के लिए 1 अप्रैल तक किए जाने वाले निवेश को 30 सितंबर तक पूरा किया जा सकता है। टैक्स विशेषज्ञों का कहना है कि नई अधिसूचना कर्मचारियों के सैलरी के हिसाब से मिलने वाली टैक्स छूट से अलग है। इस पर अगले एक-दो दिन में ज्यादा जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने एएनआई न्यूज एजेंसी को बताया कि महामारी के कारण कई लोग बेराजगार हो गए हैं। यहां तक कि इनमें से कई कोरोना महामारी के चपेट में आ गए और उन्हें बीमारी पर खर्च करना पड़ रहा है। इसलिए सरकार उन्हें टैक्स में छूट देना चाहती है। इसके तहत अगर कोई कंपनी कोरोना से मरने वाले कर्मचारी के परिवार को एक्स-ग्रेशिया पेमेंट करती है, तो उस रकम पर फाइनेंशियल ईयर 2019-20 और 2021-22 के लिए टैक्स नहीं लगेगा।
विज्ञापन
पैन-आधार की लिंकिंग की आखिरी तारीख बढ़ी
सरकार ने पैन और आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख को तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। यानी अब 30 सितंबर 2021 तक इन्हें लिंक किया जा सकता है। बता दें कि पहले इसकी डेडलाइन 30 जून तक के लिए थी।इसका एलान वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। आप एसएमएस के जरिए, आयकर विभाग की वेबसाइट के जरिए और पैन सेवा केंद्र में जाकर लिंकिंग का कार्य कर सकते हैं। वहीं सरकार ने टैक्स पेयर को एक और राहत दी है जिसके तहत टीडीएस फाइल करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है। पहले यह डेडलाइन 30 जून थी।