फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   announcements by RBI Governor Shaktikanta Das will be useful for economy says PM and FM

RBI की घोषणाओं को पीएम मोदी और वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था के लिए बताया मददगार

Fri, 17 Apr 2020 02:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 17 Apr 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
announcements by RBI Governor Shaktikanta Das will be useful for economy says PM and FM
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तीन मई 2020 तक लॉकडाउन है, जिसकी वजह से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है। इसलिए लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए आज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कई बड़े एलान किए। केंद्रीय बैंक द्वारा किए गए एलानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए उचित बताया है।

विज्ञापन


देश को मिलेगी मदद
इस संदर्भ में पीएम मोदी ने कहा कि आज आरबीआई ने जो एलान किए हैं, उससे देश को काफी मदद मिलेगी। देश में लिक्विडिटी बढ़ेगी और कर्ज की सप्लाई में सुधार आएगा। साथ ही छोटे और मझोले आकार के कारोबारों को मदद मिलेगी और गरीबों व किसानों के लिए भी ये कदम बेहतरी लाने का काम करेंगे। आगे उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकारों को भी इससे मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

 

वित्त मंत्री ने भी बताया मददगार 
इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी आरबीआई की घोषणाओं को काफी बताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना से जंग में आरबीआई के एलान सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी मेनटेन करने में मददगार साबित होंगे। 

यह भी पढ़ें: कोरोना: आर्थिक हालात पर RBI की पैनी नजर, गवर्नर शक्तिकांत दास की 10 बड़ी घोषणाएं


मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा - अमित शाह
साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नाबार्ड को दी गई 25,000 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधा से किसानों को मदद मिलेगी। SIDBI को 15,000 करोड़ रुपये की सहायता एमएसएमई और स्टार्टअप्स को वित्तीय स्थिरता प्रदान करेगा। इससे मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही एनएचबी को दी जाने वाली 10,000 करोड़ रुपये की मदद से भी अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलेगा। 
 

मालूम हो कि बैंकों को राहत देने के लिए आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट को चार फीसदी से घटाकर 3.75 फीसदी कर दिया है और रेपो रेट को बरकरार रखा गया है। TLTRO 2.0 के तहत आरबीआई ने एमएफआई और एनबीएफसी को 50,000 करोड़ रुपये की मदद का एलान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed