{"_id":"5f6f464e436d00773a7067b8","slug":"anil-ambani-tells-uk-court-he-follows-disciplined-not-luxurious-lifestyle","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल अंबानी ने ब्रिटेन की कोर्ट से कहा, विलासितापूर्ण नहीं बल्कि अनुशासित जीवन जीता हूं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अनिल अंबानी ने ब्रिटेन की कोर्ट से कहा, विलासितापूर्ण नहीं बल्कि अनुशासित जीवन जीता हूं
Sat, 26 Sep 2020 07:43 PM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 26 Sep 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Anil Ambani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज में डूबे रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने ब्रिटेन की अदालत में कहा कि वे विलासितापूर्ण जीवन नहीं जीते हैं, बल्कि उनकी जीवन शैली बेहद अनुशासित है। तीन बैंकों के साथ ऋण समझौते को लेकर जारी विवाद पर उन्होंने कोर्ट के सामने संपत्ति से जुड़े हर मामले पर अपनी बातें रखीं।
विज्ञापन
बता दें कि अनिल अंबानी शनिवार को मुंबई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ब्रिटेन की अदालत से जुड़े। एक समय अरबपति रहे अंबानी इस समय बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड (मुंबई शाखा), चाइना डेवलपमेंट बैंक और एक्जिम बैंक ऑफ चाइना द्वारा हासिल किए गए संपत्ति के खुलासे के आदेश पर सुनवाई के लिए कोर्ट के सामने सवाल-जवाब के लिए वे उपस्थित हुए थे।
विज्ञापन
इस आदेश के तहत उन्हें कोर्ट के सामने संपत्ति का खुलासा करना जरूरी था। अंबानी ने लंदन की अदालत से कहा, मेरी जरूरतें बहुत बड़ी नहीं हैं और मेरी जीवनशैली बेहद अनुशासित है।
विज्ञापन
इस दौरान जब इन बैंकों के वकीलों ने अंबानी की महंगी कारों और विलासितापूर्ण जीवनशैली का जिक्र किया, तो जवाब में रिलायंस समूह के प्रमुख ने इन बातों को महज काल्पनिक कहकर खारिज कर दिया।
वहीं इसके बाद अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी तेजतर्रार और भव्य जीवन शैली को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया, बल्कि वे हमेशा सरल स्वभाव के व्यक्ति रहे हैं।
अंबानी के वकील ने कहा, वह अपने परिवार और कंपनी के लिए बेहद समर्पित हैं, एक मैराथन धावक हैं और अत्यधिक आध्यात्मिक हैं। वह हमेशा से शाकाहारी रहे हैं, धूम्रपान नहीं करते हैं और शहर में बाहर जाने के बजाय अपने बच्चों के साथ घर पर रहकर फिल्में देखना पसंद करते हैं।
12 जून तक चीनी बैंकों का चुकाना था कर्ज
दरअसर ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने 22 मई 2020 को पारित एक आदेश में अंबानी से कहा था कि वो चीन के बैंकों का 71,69,17,681 डॉलर यानी 5,281 करोड़ रुपये का कर्ज 12 जून तक चुकाएं। साथ ही अंबानी से 50,000 पाउंड यानी करीब सात करोड़ रुपये बतौर कानूनी खर्च के रूप में भुगतान करने के लिए कहा गया था।
सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे चीनी बैंक
वहीं दूसरी ओर इंडस्ट्रियल एंड कमर्शल बैंक ऑफ चाइना, एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट बैंक ऑफ चाइना और चाइना डिवेलपमेंट बैंक ने अपने बयान में कहा कि वो उनके खिलाफ सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे।