फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Anand Mahindra shares video London based company adopts Mumbai dabbawala system

Viral: लंदन की टिफिन सर्विस में दिखी मुंबई के डब्बेवालों जैसी व्यवस्था, आनंद महिंद्रा ने साझा किया वीडियो

Mon, 29 Apr 2024 09:09 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 29 Apr 2024 09:09 AM IST
सार

Anand Mahindra: वीडियो साझा करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के संस्थापक ने अपने पोस्ट में लिखा कि उल्टा साम्राज्यवाद का बेहतर और स्वादिष्ट सबूत और कुछ नहीं है। उनके इस वीडियो में लंदन की एक कंपनी को मुंबई के डब्बेवालों की प्रणाली अपनाते हुए देखा गया है।

विज्ञापन
Anand Mahindra shares video London based company adopts Mumbai dabbawala system
आनंद महिंद्र - फोटो : ANI- X/Anand Mahindra

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में डब्बावाला काफी मशहूर है। लंबे समय से मुंबई के विभिन्न इलाकों में खाना पहुंचाने का काम कर रहे ये अब इस शहर का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। इन डब्बेवालों के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के संस्थापक आनंद महिंद्रा ने एक दिलचस्प वीडियो साझा किया। उनके पोस्ट में एक ट्विस्ट है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि लंदन की एक कंपनी डब्बे में खाना भरकर बेच रही है। वीडियो के साथ आनंद महिंद्रा ने इसे उल्टा साम्राज्यवाद बताया है। 
विज्ञापन


वीडियो साझा करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के संस्थापक ने अपने पोस्ट में लिखा, "उल्टा साम्राज्यवाद का बेहतर और स्वादिष्ट सबूत और कुछ नहीं है।" उनके इस वीडियो में लंदन की एक कंपनी को मुंबई के डब्बेवालों की प्रणाली अपनाते हुए देखा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग डब्बे में खाना भरकर उसे साइकिल जैसे वाहन में रखकर विभिन्न इलाकों में पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 
बता दें कि इस वीडियो को 28 अप्रैल को शेयर किया गया था। वीडियो को पोस्ट करने के बाद से इसे चार लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखा है। इस वीडियो पर नौ हजार लाइक्स और कई सारे कमेंट्स भी किए गए हैं। 

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा, "डब्बावाला एक कारण से केस स्टडी बन गया है।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "मुंबई के डब्बेवालों का सिस्टम अलग है। वे विभिन्न लोगों के घर से उनके खाने का डब्बा उठाते हैं और उनके दफ्तरों तक पहुंचाते हैं। यह कुछ फुड डिलीवरी एप जैसा है, जहां एक ही खाना विभिन्न लोगों को पहुंचाया जाता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "पश्चिम के लोग अभी तक लंच बॉक्स के आदी नहीं हुए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed