फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Analysts says Technology companies will continue to face layoffs due to huge drop in profits

विश्लेषकों का दावा : मुनाफे में भारी गिरावट से प्रौद्योगिकी कंपनियों में जारी रहेगा छंटनी का दौर

Fri, 20 Jan 2023 06:32 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 20 Jan 2023 06:32 AM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने 5 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की घोषणा करते हुए कहा कि कंपनी अपने हार्डवेयर विभाग में बदलाव कर रही है। लीज पर लिए गए कुछ कार्यालयों की संख्या कम करेगी। इससे कंपनी को 1.2 अरब डॉलर की बचत होगी।

विज्ञापन
Analysts says Technology companies will continue to face layoffs due to huge drop in profits
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

वैश्विक मंदी के डर के बीच माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और अमेजन जैसी बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के मुनाफे में भारी गिरावट की वजह से दुनियाभर में छंटनी का दौर अगले कुछ महीने तक जारी रहेगा। विश्लेषकों का कहना है कि मुनाफे में गिरावट की भरपाई के लिए ये कंपनियां न सिर्फ कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं बल्कि कार्यालयों की संख्या भी घटा रही हैं।

विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने 5 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की घोषणा करते हुए कहा कि कंपनी अपने हार्डवेयर विभाग में बदलाव कर रही है। लीज पर लिए गए कुछ कार्यालयों की संख्या कम करेगी। इससे कंपनी को 1.2 अरब डॉलर की बचत होगी।
विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका की पांच सबसे बड़ी आईटी कंपनियों मेटा, अमेजन, एपल, अल्फाबेट और माइक्रोसॉफ्ट में से हर एक का मुनाफा दिसंबर तिमाही में घट सकता है। इसे देखते हुए विश्लेषकों ने इनके कुल राजस्व अनुमान को 5 फीसदी घटाकर 561.4 अरब डॉलर कर दिया है। फैक्टसेट डाटा के मुताबिक, इन कंपनियों की आय में 9.5% तक गिरावट आ सकती है। निवेश फर्म आयरनहोल्ड कैपिटल के मुख्य निवेश अधिकारी सिद्धार्थ सिंघवी ने कहा, नौकरियों के लिहाज से निकट भविष्य में अच्छी खबर की उम्मीद नहीं है। कम-से-कम अगली तीन तिमाहियों तक और छंटनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गज कंपनियों की घट रही कमाई

अमेजन : कंपनी की आय 38 फीसदी घटी है। कमाई 22 साल में सबसे धीमी गति से बढ़ी है।
अल्फाबेट : राजस्व में वृद्धि की रफ्तार 10 तिमाहियों में सबसे कम रह सकती है।
मेटा : मुनाफे में 42 फीसदी की गिरावट आ सकती है। यह लगातार पांचवीं तिमाही है, जब कंपनी को नुकसान झेलना पड़ेगा।
माइक्रोसॉफ्ट : राजस्व 2.4 फीसदी बढ़ सकता है, लेकिन वृद्धि की रफ्तार 24 तिमाहियों में सबसे कम होगी। मुनाफा 9 फीसदी घट सकता है।
एपल : 15 तिमाहियों में पहली बार राजस्व घट सकता है। इसकी वजह चीन में एपल के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन का उत्पादन बाधित होना है।

  • 9.5 फीसदी तक घट सकती है पांचों अमेरिकी कंपनियों की आय


10 फीसदी तक और घट सकती हैं नौकरियां : डेन इवेस के विश्लेषक वेडबुश का कहना है कि 2020 एवं 2021 में भारी संख्या में भर्ती करने वाली ये अमेरिकी कंपनियां कमाई घटने की वजह से 5 से 10 फीसदी और कर्मचारियों की छंटनी कर सकती हैं।



अमेजन : 2,300 कर्मचारियों को निकालने का नोटिस
18,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना के तहत अमेजन अब अमेरिका, कनाडा और कोस्टारिका में छंटनी कर रही है। वर्कर एडजस्टमेंट एंड रिट्रेनिंग नोटिफिकेशन (डब्ल्यूएआरएन) साइट के मुताबिक, कंपनी सिएटल और बेलेव्यू में 2,300 कर्मचारियों को निकाल रही है। इन्हें चेतावनी नोटिस भेजा गया है।

ट्विटर में फिर छंटनी की तैयारी: ट्विटर फिर छंटनी की तैयारी में है। सोशल मीडिया मंच की कमान एलन मस्क के हाथ में आने के बाद से 50 फीसदी कर्मचारियों को निकाला जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed