फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amrit Bharat fare for second, sleeper class 15-17 pc higher, no concessional tickets

Railway: अमृत भारत का किराया सेकंड क्लास और स्लीपर के किराये से 17% ज्यादा, रियायती पास के लिए ये नियम

Wed, 27 Dec 2023 08:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 27 Dec 2023 08:13 PM IST
सार

Railway: रेलवे के सर्कुलर के अनुसार अमृत भारत ट्रेनों में रियायती टिकट और ऐसे मुफ्त पास से बने टिकट स्वीकार्य नहीं होंगे, जिनकी प्रतिपूर्ति (Reimbursement) नहीं की गई हो। सर्कुलर में कहा गया है कि 'रेलवे कर्मचारियों के लिए विशेषाधिकार पास, पीटीओ (विशेषाधिकार टिकट आदेश), ड्यूटी पास आदि से जुड़े नियम मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के समान ही होंगे।

विज्ञापन
Amrit Bharat fare for second, sleeper class 15-17 pc higher, no concessional tickets
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे बोर्ड ने अपने अलग-अलग जोन्स को बताया है कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में एक किलोमीटर से 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गंतव्यों के लिए न्यूनतम किराया 35 रुपये होगा। इसमें आरक्षण शुल्क और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। रेलवे ने अमृत भारत ट्रेनों के किराया ढांचे पर एक परिपत्र (सर्कुलर) जारी किया है। रेलवे ने इस सर्कुलर के साथ ही द्वितीय श्रेणी (सेकेंड क्लास) और शयनयान श्रेणी (स्लीपर क्लास) के यात्रियों के लिए दूरी और टिकट की कीमतों से जुड़ी एक "किराया तालिका" भी साझा किया है।

विज्ञापन

30 दिसंबर को पहली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से पहली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें केवल द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के डिब्बे होंगे। इसलिए रेल मंत्रालय ने फिलहाल वातानुकूलित श्रेणियों के लिए किराया अभी तय नहीं किया है। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, 'अगर हम इन दो श्रेणियों- सेकेंड और स्लीपर - के किराए की तुलना वर्तमान में चल रही अन्य मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों से करें तो अमृत भारत का किराया 15 से 17 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, "अन्य मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में एक से 50 किलोमीटर के बीच पड़ने वाले गंतव्य के लिए द्वितीय श्रेणी की यात्रा का न्यूनतम टिकट मूल्य 30 रुपये है। इसमें आरक्षण शुल्क और अन्य शुल्क अलग से जोड़ा जाता है। इससे पता चलता है कि अमृत भारत का किराया लगभग 17 प्रतिशत अधिक है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रियायती टिकट और मुफ्त पास के आधार पर बने टिकट नहीं होंगे स्वीकार

रेलवे के सर्कुलर के अनुसार, इन ट्रेनों में रियायती टिकट और ऐसे मुफ्त पास से बने टिकट स्वीकार्य नहीं होंगे, जिनकी प्रतिपूर्ति (Reimbursement) नहीं की गई हो। सर्कुलर में कहा गया है, 'रेलवे कर्मचारियों के लिए विशेषाधिकार पास, पीटीओ (विशेषाधिकार टिकट आदेश), ड्यूटी पास आदि से जुड़े नियम मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के समान ही होगी। इसमें कहा गया है, ''सांसदों को जारी किए गए पास के खिलाफ टिकटों की बुकिंग, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी रेल यात्रा कूपन (टीआरसी) और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बुकिंग की अनुमति होगी क्योंकि उनकी पूरी प्रतिपूर्ति (Reimbursement) की जाती है।" रेलवे बोर्ड ने रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) से अमृत भारत ट्रेनों और उनके किराए को दर्शाने के लिए सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव करने को कहा है।



परिपत्र में कहा गया है कि एलएचबी कोच आधारित पुश-पुल व्यवस्था वाली अमृत भारत ट्रेनों में कुछ विशेष विशेषताएं हैं, जैसे "क्षैतिज स्लाइडिंग खिड़कियां, कोचों के बीच अर्ध स्थायी कॉपलर, धूल रहित चौड़ा गैंगवे, शौचालयों और इलेक्ट्रिकल क्यूबिकल में एक एयरोसोल-आधारित अग्निशमन प्रणाली, एक आपातकालीन आपदा प्रबंधन लाइट, फर्श गाइड फ्लोरोसेंट स्ट्रिप्स, एलडब्ल्यूएस कोचों के लिए बेंच जैसी डिजाइन, आरक्षित और अनारक्षित कोचों (स्लाइडिंग दरवाजों के साथ) अलग करने की व्यवस्था आदि।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed