फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amit Shah launched the logo, website and brochure of National Cooperative for Exports Limited

Amit Shah: सहकारिता मंत्री ने एनसीईएल का लोगो और वेबसाइट लॉन्च किया, सदस्यों के बीच प्रमाण पत्र बांटे गए

Mon, 23 Oct 2023 12:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 23 Oct 2023 12:57 PM IST
सार

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नेशनल कोऑपरेटिव फॉर एक्सपोर्ट लिमिटेड (एनसीईएल) के लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर लॉन्च किया है।  इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने एनसीईएल के सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किए हैं।

विज्ञापन
Amit Shah launched the logo, website and brochure of National Cooperative for Exports Limited
अमित शाह, केंद्रीय सहकारिता मंत्री - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नेशनल कोऑपरेटिव फॉर एक्सपोर्ट लिमिटेड (एनसीईएल) के लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर लॉन्च किया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने एनसीईएल के सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किए हैं। इस मौके  पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। एनसीईएल द्वारा आयोजित सहकारी निर्यात पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) का गठन सहकारी समितियों को निर्यात अवसरों की सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमारे देश में बहुत सारे किसान अब जैविक खेती की ओर रुख कर रहे हैं। पीएम मोदी ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं, और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि 12 लाख से अधिक किसान पहले ही पंजीकृत हो चुके हैं।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमारे शास्त्रों में लिखा है कि महा नवमी का दिन शुभ होता है। आज इस शुभ अवसर पर नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड की औपचारिक शुरुआत हो रही है।" अमित शाह ने कहा कि एनसीईएल यह सुनिश्चित करेगा कि निर्यात लाभ सदस्य किसानों तक पहुंचे; निर्यात लाभ का लगभग 50 प्रतिशत एमएसपी के ऊपर उनके साथ साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

The National Cooperative Export Limited (NCEL) has been created to facilitate cooperatives with export opportunities. Addressing the National Symposium on Cooperative Exports organized by the NCEL. https://t.co/05O9ObAO13

— Amit Shah (@AmitShah) October 23, 2023
सहकारी क्षेत्र की मदद से हम इथेनॉल की बढ़ती मांग को पूरा करेंगे: पीयूष गोयल

राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) द्वारा 'सहकारी निर्यात पर राष्ट्रीय संगोष्ठी' में  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जी 20 शिखर सम्मेलन में, पीएम मोदी ने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन शुरू किया। भारत इस गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है, जो इथेनॉल और अन्य जैव ईंधन के बारे में दुनिया में जागरूकता पैदा कर रहा है। इससे मांग बढ़ेगी और भारत के पास उन मांगों को पूरा करने की असीमित संभावनाएं हैं। भारत में बहुत सी कंपनियां इथेनॉल का उत्पादन करती हैं। भविष्य में, हम मक्का का उपयोग करके इथेनॉल का उत्पादन कर सकते हैं। अगर सहकारी क्षेत्र इसमें पहल करता है, तो हम इथेनॉल की बढ़ती मांग को पूरा कर लेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed