फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amid challenging global macroeconomic environment, India presents a picture of growth and stability: RBI Guv

WEF: '2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7% बनी रहेगी', दावोस में आरबीआई गवर्नर महंगाई पर ये बोले

Wed, 17 Jan 2024 07:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 17 Jan 2024 07:29 PM IST
सार

WEF: रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि मजबूत घरेलू मांग के साथ भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 
 

विज्ञापन
Amid challenging global macroeconomic environment, India presents a picture of growth and stability: RBI Guv
शक्तिकांत दास - फोटो : Social Media

विस्तार

चुनौतीपूर्ण वैश्विक आर्थिक माहौल के बीच भारत विकास और स्थिरता की तस्वीर दिखाता है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक 2024 के दौरान एक कार्यक्रम में ये बातें कही। 

विज्ञापन


केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने कहा कि मजबूत घरेलू मांग के साथ भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। आरबीआई गवर्नर दास ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


दास ने कहा कि हाल के वर्षों में सरकार की ओर से किए गए संरचनात्मक सुधारों से भारतीय अर्थव्यवस्था की मध्यम व दीर्घकालिक विकास संभावनाओं को बढ़ावा मिला है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहेगी।


स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक 2024 में सीआईआई की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वैश्विक मैक्रोइकॉनॉमिक मोर्चे पर हाल के महीनों में महंगाई से राहत मिली है और यह लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। भारत का विकास लगभग सभी देशों की तुलना में उम्मीद से बेहतर रहा है। वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है और बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed