{"_id":"61add30a0734f4426c63379c","slug":"american-startup-better-dot-com-ceo-fires-over-900-employees-over-zoom-call-company-gave-this-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vishal Garg Zoom Call firing: जूम कॉल पर एक साथ 900 कर्मचारियों की छंटनी, कंपनी ने नौकरी से निकालने की यह वजह बताई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Vishal Garg Zoom Call firing: जूम कॉल पर एक साथ 900 कर्मचारियों की छंटनी, कंपनी ने नौकरी से निकालने की यह वजह बताई
Mon, 06 Dec 2021 02:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:39 PM IST
सार
CEO fires employees over Zoom call: एक बड़ी कंपनी के सीईओ ने एक झटके में 900 लोगों को नौकरी से निकाल दिया। इसके लिए कंपनी की ओर से कोई ईमेल या फोन नहीं किया गया, बल्कि सीईओ ने जूम कॉल पर ही एक साथ ये बड़ी छंटनी कर दी। मामला ऑनलाइन हाउसिंग फाइनेंस सुविधा मुहैया कराने वाली अमेरिकी कंपनी बेटर डॉट कॉम का है।
विज्ञापन
जूम कॉल
- फोटो : istock
विस्तार
एक बड़ी कंपनी के सीईओ ने एक झटके में 900 लोगों को नौकरी से निकाल दिया। इसके लिए कंपनी की ओर से कोई ईमेल या फोन नहीं किया गया, बल्कि जूम कॉल पर ही एक साथ ये बड़ी छंटनी कर दी गई। यह मामला ऑनलाइन हाउसिंग फाइनेंस सुविधा मुहैया कराने वाली अमेरिकी कंपनी बेटर डॉट कॉम का है।
विज्ञापन
कोरोना से बढ़ा नौकरी जाने का डर
जहां एक ओर दुनियाभर में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट का खौफ बढ़ रहा है और पेशेवरों में मन में कड़े प्रतिबंध व नौकरी फिर से जाने का डर है। ऐसे समय में अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी की ओर से उठाया गया यह बड़ा कदम निश्चित ही हैरान करने वाला है। इस संबंध में आई एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेटर डॉट कॉम के सीईओ विशाल गर्ग ने पिछले सप्ताह बुधवार को यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तरह की गई छंटनी घोषणा
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के सीईओ विशाल गर्ग ने जूम कॉल पर ही कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ जूम कॉल पर चर्चा करते हुए जो कहा उसने सभी कर्मचारियों को हैरान कर दिया। यही नहीं इस तरह से जूम कॉल पर नौकरी एक साथ 900 लोगों को निकाले जाने की खबर सुनकर हर कोई हतप्रभ है। गर्ग ने जूम पर कहा कि अगर आप इस कॉल पर जुड़े हुए हैं, तो आप उन बदकिस्मत लोगों में से हैं, जिन्हें तत्काल नौकरी से निकाला जा रहा है। आप लोगों की नौकरी अभी इसी वक्त से समाप्त हो रही है।
इन फायदों का दिलाया भरोसा
नौकरी से एक झटके में निकालने का तुगलकी फरमान सुनाते हुए गर्ग ने कर्मचारियों से कहा कि सोच समझकर ये फैसला लिया गया है। हालांकि, आप सभी लोगों को इसके एवज में क्या फायदे मिलेंगे, जल्दी ही इस बारे में एचआर से ईमेल मिल जाएगी। कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) केविन रयान ने कहा कि कंपनी ने इस कदम के लिए बैलेंसशीट को ठोस बनाना और फोकस्ड वर्कफोर्स तैयार करना वजह बताया है।
कर्मचारियों पर कई आरोप भी लगाए
कंपनी की ओर से बताया गया कि इन कर्मचारियों पर अनुत्पादक होने के कारण नौकरी से निकाला गया है। इसके साथ ही इनके ऊपर और भी कई तरह की अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। न्यू यॉर्क मुख्यालय वाली कंपनी के सीईओ ने छोटी भावुक जूम कॉल में कहा कि यह दूसरी बार है जब मैं इस तरह का फैसला लेने के लिए मजबूर हूं।
सालाना छुट्टियों के समय झटका
गौरतलब है कि अमेरिका में यह समय सालाना छुट्टियों का समय है। ऐसे समय में पेशेवर काम की थकान मिटाने के लिए परिवार समेत घूमने-फिरने की योजना बनाते हैं। कई लोगों ने इसके लिए बुकिंग भी करा दी थी। ऐसे समय में बेटर डॉट कॉम के कर्मचारियों को बुरा झटका लगा है, जिसने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया है। गर्ग ने भी इसे लेकर कहा है कि साल के इस समय में ऐसा निर्णय लेना तकलीफदेह है।