फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Airtel and reliance Jio Completes Agreement On Spectrum Usage

टेलिकॉम: स्पेक्ट्रम इस्तेमाल को लेकर समझौता पूरा, एयरटेल को जियो से मिले 1004 करोड़ रुपये

Sat, 14 Aug 2021 12:48 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 14 Aug 2021 12:48 PM IST
सार

रिलायंस जियो ने भारती एयरटेल के साथ स्पेक्ट्रम के 'इस्तेमाल का अधिकार' समझौता पूरा कर लिया है। इसके लिए एयरटेल को जियो से 1,004.8 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं।

विज्ञापन
Airtel and reliance Jio Completes Agreement On Spectrum Usage
टेलिकॉम - फोटो : pixabay

विस्तार

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (RJIL) ने भारती एयरटेल के साथ तीन सर्किलों में 800 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के 'इस्तेमाल का अधिकार' समझौता पूरा कर लिया है। इस संदर्भ में एयरटेल ने बताया कि उसे कर भुगतान के बाद प्रस्तावित हस्तांतरण के लिए जियो से 1,004.8 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं। इतना ही नहीं, कंपनी ने यह भी बताया कि जियो स्पेक्ट्रम से संबंधित 469.3 करोड़ रुपये की भविष्य की देनदारियों का भी दायित्व लेगी।

विज्ञापन


पहले से बेहतर होगा बुनियादी ढ़ांचा और नेटवर्क क्षमता
इसके तहत रिलायंस जियो 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में आंध्र प्रदेश में 3.75, दिल्ली में 1.25 और मुंबई में 2.50 मेगाहर्ट्ज अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का उपयोग कर अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दे सकेगा। उम्मीद की जा रही है कि नए स्पेक्ट्रम के जुड़ने के साथ ही रिलायंस जियो का बुनियादी ढ़ांचा और नेटवर्क क्षमता पहले से बेहतर होगा।
विज्ञापन


दो बड़ी दूरसंचार कंपनियों के बीच इस तरह का पहला समझौता
मालूम हो कि जियो की एयरटेल के इस समझौते की घोषणा अप्रैल 2021 में हुई थी। यह किसी दो बड़ी दूरसंचार कंपनियों के बीच इस तरह का पहला समझौता था। इसी साल की शुरुआत में स्पेक्ट्रम नीलामी हुई थी, जिसमें 855.6 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए 77,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलामी में मुकेश अंबानी ने लगाए थे सबसे ज्यादा पैसे 
मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे लगाए थे। जियो ने 800 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज और 2300 मेगाहर्ट्ज जैसे बैंड में 488.35 मेगाहर्ट्ज को 57,122.65 करोड़ रुपये में खरीदा था। भारती एयरटेल की बात करें, तो इस नीलामी में कंपनी ने इस्तेमाल करने के अधिकार को 18,700 करोड़ रुपये में जीता था। संकट में फंसी वोडाफोन-आइडिया के लिए नीलामी में खरीदे गए स्पेक्ट्रम का मूल्य 1,993.4 करोड़ रुपये था। कुल स्पेक्ट्रम में से 700 मेगाहर्ट्ज बैंड के स्पेक्ट्रम का हिस्सा एक-तिहाई था। 2016 की नीलामी में यह स्पेक्ट्रम बिल्कुल नहीं बिका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed