फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Airplane fuel became cheaper than the price of one liter of petrol

पेट्रोल से भी सस्ता हुआ हवाई जहाज का ईंधन, अब तक दो तिहाई से ज्यादा गिरी कीमत

Sun, 03 May 2020 05:57 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 03 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Airplane fuel became cheaper than the price of one liter of petrol
फाइल फोटो - फोटो : PTI

दुनियाभर के ज्यादा तर देशों में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। इसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है, लेकिन इस बीच पेट्रोल और डीजल की दरें 50वें दिन भी स्थिर बनी हुई है। हालांकि, तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली में जेट ईंधन (एटीएफ) की कीमत में 23.2 फीसदी के हिसाब से 6,812.62 प्रति किलोलीटर की कटौती की है। दिल्ली में यह अब 22,544.75 प्रति किलोलीटर है।

विज्ञापन


बता दें कि एटीएफ (एविएशन टरबाइन फ्यूल) का इस्तेमाल हवाई जहाज में ईंधन के रूप में किया जाता है। इसकी कीमत अब कारों और दोपहिया वाहनों में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल की कीमत का एक तिहाई से भी कम है। फरवरी के बाद से एटीएफ की कीमतों में यह अब तक की सबसे तेज और छठी कटौती है। फरवरी के बाद से, जेट ईंधन की कीमतों में लगभग दो-तिहाई की कटौती की गई है। गिरावट से पहले फरवरी में दिल्ली में एटीएफ की कीमत 64,323.76 प्रति किलोलीटर थी और अब इसकी कीमत 22,544.75 प्रति किलोलीटर है। इसी तरह की कमी अन्य मेट्रो शहरों में भी देखी जा रही हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में, एक लीटर पेट्रोल की कीमत 69.59 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 62.29 प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 76.31 प्रति लीटर और डीजल 66.21 प्रति लीटर पर बिक रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 72.28 प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत अब 65.71 प्रति लीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed