फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air travel speeds rise again ahead of Chhath festival, with fares still double normal on some routes

Air Fares Hike: छठ महापर्व से पहले फिर बढ़ी हवाई यात्रा की रफ्तार, कुछ रूटों पर अब भी किराया सामान्य से दोगुना

Thu, 23 Oct 2025 09:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 23 Oct 2025 09:58 PM IST
सार

Air Fares Hike: ट्रेवल एजेंसियों के अनुसार, दिवाली और छठ के दौरान घरेलू उड़ानों की बुकिंग में इस साल 25-30% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। त्योहार से पहले हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और अहमदाबाद से इंदौर, नागपुर, कोलकाता, दिल्ली व उत्तर भारत जाने वाली उड़ानों के किराए में सबसे अधिक उछाल देखा गया था। दिवाली के बाद अब छठ के कारण पटना और गया जैसे रूट्स पर किराया सामान्य से दोगुना है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Air travel speeds rise again ahead of Chhath festival, with fares still double normal on some routes
हवाई किराया - फोटो : हवाई किराया

विस्तार

दिवाली बीत चुकी है, लेकिन अब छठ पर्व के लिए घर लौटने वालों की भीड़ हवाई अड्डों पर लगातार बनी हुई है। त्योहारों की दोहरी सीजनल डिमांड का असर इस बार हवाई किरायों पर भी साफ दिख रहा है। हालांकि दिवाली से ठीक पहले जो रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली थी, अब उसमें कुछ राहत जरूर आई है, मगर पटना, गया और पूर्वी भारत जाने वाले रूट्स पर किराया अब भी सामान्य से दोगुना तक बना हुआ है।

विज्ञापन

दिवाली में रिकॉर्ड उछाल, अब छठ के कारण किराये में तेजी

ट्रेवल एजेंसियों के अनुसार, दिवाली और छठ के दौरान घरेलू उड़ानों की बुकिंग में इस साल 25-30% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। त्योहार से पहले हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और अहमदाबाद से इंदौर, नागपुर, कोलकाता, दिल्ली व उत्तर भारत जाने वाली उड़ानों के किराए में सबसे अधिक उछाल देखा गया था। हैदराबाद से नागपुर या कोलकाता के टिकट, जो आमतौर पर ₹4,500–₹6,500 में मिलते थे, दिवाली सप्ताह में ₹11,000–₹16,500 तक पहुंच गए। हैदराबाद से दिल्ली के लिए किराया ₹8,500 से ₹18,500 के बीच रहा। लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट का किराया दिवाली से पहले ₹24,000 तक पहुंच गया था। बंगलूरू से जयपुर का किराया 43,000 हजार रुपये तक पहुंचने की खबर आई।

विज्ञापन

डीजीसीए की सख्ती और 1700 नई उड़ानें

त्योहार से पहले डीजीसीए (DGCA) ने एयरलाइंस को सलाह दी थी कि वे बढ़ती मांग को देखते हुए अतिरिक्त उड़ानें शुरू करें। इसके बाद इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने मिलकर करीब 1700 नई उड़ानों की घोषणा की। हालांकि इससे कुछ राहत तो मिली, मगर डायनामिक प्राइसिंग सिस्टम के चलते किराए अब भी सामान्य से अधिक बने हुए हैं। एविएशन विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारों के दौरान सीमित सीटें और जबरदस्त मांग के चलते एयरलाइंस कीमतें बढ़ा देती हैं। एक ट्रेवल विशेषज्ञ ने कहा, "जैसे-जैसे उड़ानों की सीटें भरती हैं, बाकी सीटों की कीमत अपने आप बढ़ जाती है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली के बाद हवाई किरायों में थोड़ी राहत

दिवाली के बाद कुछ प्रमुख रूट्स पर टिकट दरों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि छठ पर्व के कारण दिल्ली से बिहार और पूर्वी राज्यों के किराए अब भी ऊंचे हैं।

23 अक्तूबर के आस-पास के हवाई किरायों का हाल

रूट न्यूनतम किराया (₹)
दिल्ली – पटना 11,016
दिल्ली – गया 12,330
दिल्ली – वाराणसी 7,894
दिल्ली – लखनऊ 8,489
दिल्ली – मुंबई 5,641
दिल्ली – कोलकाता 8,489
दिल्ली – चेन्नई 5,386
दिल्ली – बेंगलुरु 5,886
दिल्ली – अहमदाबाद 3,499
दिल्ली – गोवा 4,795
दिल्ली – दिब्रूगढ़ 7,286
दिल्ली – डिमापुर 7,155
दिल्ली – आगरा 10,644

छह महापर्व के कारण दिल्ली से बिहार और पूर्वोत्तर की उड़ानों के किराए अब भी ऊंचे हैं, जबकि बाकी रूट्स पर दिवाली की तुलना में 20-30% तक कमी आई है।

छुट्टियों में पर्यटन स्थलों की बढ़ी रौनक

इस सीजन में सिर्फ घर लौटने वाले ही नहीं, बल्कि छुट्टियां मनाने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है। देश के भीतर जयपुर, उदयपुर, वाराणसी, गोवा, केरल, हिमाचल और उत्तराखंड सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बने हुए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए स्विट्जरलैंड, फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रिया, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और जापान भारतीय यात्रियों की पसंद में शीर्ष पर हैं। दिवाली के बाद देश में हवाई किरायों में आंशिक गिरावट जरूर आई है, लेकिन छठ महापर्व के कारण दिल्ली से पटना और गया की उड़ानें अब भी महंगी हैं। एयरलाइंस की डायनामिक प्राइसिंग व्यवस्था तब तक यात्रियों पर दबाव बनाए रखेगी, जब तक हवाई किरायों पर कोई ठोस मूल्य नियंत्रण नीति लागू नहीं की जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed