फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India VRS 4500 personnel accepted the offer to take VRS, there will be new hiring news in hindi

Air India VRS Scheme: 4500 कर्मियों ने वीआरएस लेने का ऑफर स्वीकारा, होगी नई हायरिंग

Thu, 21 Jul 2022 02:30 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 21 Jul 2022 02:30 PM IST
सार

टाटा ग्रुप ने जब एयर इंडिया का अधिग्रहण किया गया था एयर इंडिया के पास लगभग 13000 कर्मचारी थे जिनमें 8000 हजार स्थायी और बाकी बचे हुए अनुबंध के आधार पर काम करने वाले कर्मचारी थे। अब एयर इंडिया बड़े पैमाने कर्मचारियों को वीआरएस देकर नए कर्मियों को बहाल करने की तैयारी में जुटी है।
 

विज्ञापन
Air India VRS 4500 personnel accepted the offer to take VRS, there will be new hiring news in hindi
air india - फोटो : amar ujala

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयर इंडिया के करीब 4500 कर्मचारियों ने कंपनी की ओर से ऑफर की गई वीआरएस (Voluntary Retirement Scheme) स्कीम को स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी एयर इंडिया के अंदरूनी सूत्रों से बाहर आ रही है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद कंपनी में नई उर्जा का संचारन करने और अलग-अलग ऑपरेशंस में नए लोगों को बहाल करने के लिए अपने वर्तमान कर्मियों को आकर्षक वीआरएस स्कीम ऑफर किया था। यह प्रक्रिया कंपनी में नई उर्जा फूंकने के लिए कंपनी की एक अहम स्ट्रेटेजी के रूप में सामने आई थी।
विज्ञापन


एयर इंडिया के एक एग्जीक्यूटिव के अनुसार एयरलाइन में फिलहाल लागत में कटौती, उत्पादकता में सुधार के साथ-साथ पुरातन प्रणालियों को पुनर्जीवित करने और डिजिटल संस्कृति अपनाने जैसे सुधारों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा ग्रुप ने जब एयर इंडिया का अधिग्रहण किया गया था एयर इंडिया के पास लगभग 13000 कर्मचारी थे जिनमें 8000 हजार स्थायी और बाकी बचे हुए अनुबंध के आधार पर काम करने वाले कर्मचारी थे। 

एयर इंडिया के एक सूत्र के अनुसार कंपनी में एक बड़े बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। कंपनी से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि हम कुछ अत्याधुनिक एयरक्रॉफ्ट खरीदने वाले हैं। इसके लिए हमें अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाले शीर्ष प्रतिभाओं की जरूरत है जो नई इंजनों और मशीनों को ऑपरेट कर सकें। 

कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार हम फ्लीट अपग्रेडेशन, अधिक से अधिक जगहों के लिए उड़ान सेवा संचालित करने और विमान में व ग्राउंड पर लोगों को विश्वस्तरीय सुविधा मुहैया कराने पर काम कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक एयर इंडिया आने वाले समय में बोईंग की नैरो बॉडी प्लेन्स और एयरबस A350 को भी खरीदने पर विचार कर रही है ताकि एयरलाइन के पास मौजूद विमानों का काफिला और सुदृढ़ बने।

आपको बता दें कि जून महीने में एयर इंडिया ने अपने स्थायी कर्मचारियों को वीआरएस लेने के लिए जरूरी उम्रसीमा में छूट देकर इसे 55 वर्ष से 40 वर्ष कर दिया था।

इसके साथ ही कंपनी की ओर से यह भी कहा गया था कि कंपनी के जो भी कर्मचारी वीआरएस के लिए एक जून 2022 से 31 जुलाई 2022 के बीच आवेदन देंगे उन्हें एक अनुग्रह राशि भी दी जाएगी। 


आपको बता दें कि आने वाले दो वर्षों में एयर इंडिया के तकरीबन 4000 कर्मचारी सेवानिवृत भी होने वाले हैं। इसे देखते हुए कंपनी देश के मेट्रो शहरों में अपनी योजना के तहत बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान शुरू कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed