फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India: Tata's airline to add 30 new aircraft in 15 months, domestic and global services will increase

Air India: 15 महीने में 30 नए विमान जोड़ेगी टाटा की एयरलाइन, घरेलू और ग्लोबल सेवाओं में होगा इजाफा

Mon, 12 Sep 2022 05:48 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 12 Sep 2022 05:48 PM IST
सार

Air India: एयर इंडिया की ओर से बताया गया है कि एयरलाइन ने अगले 15 महीनों में पांच वाइड-बॉडी बोइंग और 25 एयरबस नैरो-बॉडी विमानों को शामिल करने के लिए लीच और आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं। 
 

विज्ञापन
Air India: Tata's airline to add 30 new aircraft in 15 months, domestic and global services will increase
एयर इंडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयर इंडिया ने सोमवार को कहा है कि वह अपने बेड़े में अगले 15 महीनों के दौरान 30 नए विमान जोड़ेगा। इनमें पांच वाइड बॉडी बोईंग प्लेन भी शामिल हैं। टाटा की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया का प्लान इस वर्ष दिसंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को विस्तार देना है। एयर इंडिया की ओर से बताया गया है कि एयरलाइन ने अगले 15 महीनों में पांच वाइड-बॉडी बोइंग और 25 एयरबस नैरो-बॉडी विमानों को शामिल करने के लिए लीच और आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं। 

विज्ञापन


एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, 'इन नये विमानों से एयरलाइन के बेड़े में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी। ये विमान 2022 के अंत से परिचालन शुरू करेंगे। हाल के महीनों में परिचालन में वापस आने वाले संकरी बॉडी वाले 10 विमानों और चौड़ी बॉडी वाले छह विमानों को छोड़ दें तो ये नए विमान एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद पहले बड़े विस्तार का प्रतीक हैं।' टाटा समूह ने इस साल इंडिया का अधिग्रहण किया था। पट्टे पर लिए जा रहे विमानों में 21 एयरबस ए320 नियो, चार एयरबस ए321 नियो और पांच बोइंग बी777-200एलआर शामिल हैं।

विज्ञापन

एयर इंडिया के बेड़े में चौड़ी बॉडी वाले बोइंग के विमान होंगे शामिल
एयर इंडिया के बेड़े में 21 एयरबस A320neos, 4 एयरबस A321neos और और 5 बोइंग B777-200LRs विमान को शामिल किया जाएगा। बोइंग के विमान चौड़ी बॉडी वाले होंगे, जबकि एयरबस के विमान पतली बॉडी वाले होंगे। ये विमान एयरलाइन के फ्लीट में दिसंबर 2022 से मार्च 2023 तक शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय रूटों पर उड़ाए जाएंगे चौड़ी बॉडी वाले बयान
बोइंग के चौड़ी बॉडी वाले विमान भारत और अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय रूट पर उड़ाए जाएंगे। भविष्य में मुंबई से सैन-फ्रांसिस्को के बीच भी एयर इंडिया की उड़ान सेवा उपलब्ध होगी। इस अलावा बेंगलुरु से भी सेन फ्रांसिस्को के लिए एयर इंडिया की हवाई सेवा शुरू की जाएगी। जानकारों के मुताबिक इसकी मदद से एयर इंडिया पहली बार प्रीमियम इकोनॉमी फ्लाइट सेवा उपलब्ध करा पाएगा।

कब बढ़ेगा एयर इंडिया के विमानों का बेड़ा? 
एयर इंडिया के बेड़े में चार एयरबस A321 neos मार्च 2023 तक शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा 21 एयरबस ए320s विमानों को वर्ष 2023 की दूसरी छमाही में एयरलाइन की फ्लीट में शामिल करने करने की योजना है।


वर्तमान में एयर इंडिया के पास कितने विमान हैं?
बता दें कि टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के पास फिलहाल 90 नैरो बॉडी विमान हैं। इनमें से 54 विमान फिलहाल सेवा में हैं। बाकी 16 विमानों को भी वर्ष 2023 की शुरुआत में सेवा में वापस लाने की तैयारी जोर-शोर से जारी है। वहीं दूसरी ओर, वाइड बॉडी फ्लीट में एयरलाइन के पास कुल 43 विमान हैं। इनमें से 33 विमान वर्तमान में ऑपरेशनल हैं। बचे हुए दस विमानों को 2023 के शुरुआती महीनों में सर्विस में वापस लेने की योजना पर काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed