फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India nears historic order to buy 500 aircraft

Air India: 500 नए एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी में एयर इंडिया, इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी डील

Sun, 11 Dec 2022 07:44 PM IST
Jeet Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 11 Dec 2022 07:44 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी जिन विमानों का ऑर्डर देने वाली हैं उनमें  400 छोटे जहाज और 100 बड़े जिनमें एयरबस ए350 एस, बोइंग 787एस और बोइंग 777एस शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Air India nears historic order to buy 500 aircraft
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एयर इंडिया अपने इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी डील करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा ग्रुप की एयर इंडिया 500 नए विमान अपने बेड़े में शामिल करने के लिए ऑर्डर देने जा रही है। अगर टाटा ऐसा करत ही है तो भारत सरकार एयर इंडिया का अधिग्रहण करने के बाद यह बहुत बड़ा फैसला होगा।

विज्ञापन


वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी जिन विमानों का ऑर्डर देने वाली हैं उनमें  400 छोटे जहाज और 100 बड़े जिनमें एयरबस ए350 एस, बोइंग 787एस और बोइंग 777एस शामिल हो सकते हैं। वहीं आने वाले दिनों में विशाल सौदे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन


हालांकि इस सौदे पर टाटा से बोइंग को मिलने वाले ऑर्डर को लेकर बोइंग की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। साथ ही इन ऑर्डर्स को लेकर टाटा ग्रुप की तरफ से भी कोई टिप्पणी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोइंग का कहना है कि भारत उसके लिए महत्वपूर्ण देश
अमेरिकी विमान निर्माता बोइंग ने रविवार को कहा कि भारत उसके महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के लिए नागरिक और सैन्य दोनों विमानों से वैश्विक स्तर पर एयरोस्पेस को कार्बन मुक्त करने और एक स्थायी भविष्य की दिशा में एक मार्ग तैयार करने के लिए एक प्राथमिकता वाला देश है। 


ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी पॉलिसी एंड पार्टनरशिप्स के लिए बोइंग के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन ने कहा कि कंपनी 2030 तक 100 प्रतिशत सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल पर उड़ान भरने में सक्षम व्यावसायिक हवाई जहाज देने को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि बोइंग ने पिछले साल कहा था  उसके वाणिज्यिक हवाई जहाज 2030 तक 100 प्रतिशत स्थायी विमानन ईंधन पर उड़ान भरने में सक्षम और प्रमाणित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed