फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India extended its offer of free change in date flight number etc till 30 June

खुशखबर: एयर इंडिया ने यात्रियों को दी राहत, 30 जून तक फ्री में बदल सकेंगे यात्रा की तारीख

Wed, 26 May 2021 03:09 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 26 May 2021 03:09 PM IST
सार

एयर इंडिया के यात्री 30 जून 2021 तक यात्रा की तारीख, उड़ान संख्या और सेक्टर में बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
Air India extended its offer of free change in date flight number etc till 30 June
एयर इंडिया - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के बीच सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। एयर इंडिया के यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तारीख, उड़ान संख्या और सेक्टर में बदलाव कर सकते हैं। यह ऑफर ग्राहकों के लिए 30 जून 2021 तक उपलब्ध है। 

विज्ञापन


एयर इंडिया ने ट्वीट कर दी जानकारी 
इसकी जानकारी एयर इंडिया ने ट्वीट कर दी। ट्वीट पर कंपनी के लिखा कि, 'देश में मौजूदा महामारी की स्थिति के मद्देनजर कंपनी ने इस ऑफर की तारीख को बढ़ा दिया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया अपने घरेलू नेटवर्क में यात्रा की तिथि, उड़ान संख्या या सेक्टर में फ्री बदलाव करने की सुविधा को 30 जून 2021 तक बढ़ाया है।'
विज्ञापन


यदि आप भी अपनी यात्रा की तारीख, उड़ान संख्या या सेक्टर में बदलाव करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नियम और शर्तों को पढ़ लें-

  • एयर इंडिया का यह ऑफर सिर्फ घरेलू यात्रा कार्यक्रम के साथ जारी किए गए सभी 098 डॉक्युमेंट्स पर लागू है।
  • आप इस ऑफर का लाभ एयर इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल एप पर जारी टिकटों पर नहीं उठा सकते हैं।
  • इसके लिए इस बात का खास ध्यान रखें कि यात्रा की तारीख 30 जून 2021 को या उससे पहले की होनी चाहिए। यात्री अपने मौजूदा टिकटों की वैधता के अनुसार नई तारीख के लिए दोबारा बुकिंग कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कंपनी टिकट खरीदने की तारीख पर ध्यान दिए बिना फ्री चेंज ऑप्शन का विकल्प भी दे रही है।
  • मुफ्त परिवर्तन विकल्प का लाभ उठाने वाले यात्रियों को किराया नियमों के अनुसार बदलाव के लिए संबंधित समयसीमा का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
  • अगर आप सेक्टर में बदलाव करना चाहते हैं, तो सिर्फ एक बार ही फिर से जारी करने का शुल्क माफ किया जाएगा। अन्य शुल्क पहले की तरह लागू होंगे।
  • यह ऑफर सभी वर्गों और सभी प्रकार के रियायती टिकटों और एफएफपी रिडेम्पशन टिकटों के लिए भी लागू है।
  • जिन यात्रियों ने पहले से ही किसी छूट के तहत मुफ्त परिवर्तन का लाभ उठाया है, वे इस विकल्प का उपयोग परिवर्तन का अतिरिक्त लाभ उठाने के लिए कर सकते हैं।
  • एक बार इस नि:शुल्क परिवर्तन का लाभ उठाने के बाद कोई भी परिवर्तन में संबंधित किराया नियम लागू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed