फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India expands codeshare partnership with Lufthansa Group

Air India: एअर इंडिया ने लुफ्थांसा के साथ कोडशेयर साझेदारी का किया विस्तार, यूरोप-अमेरिका जाने वालों को मिलेगा

Thu, 20 Feb 2025 01:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 20 Feb 2025 01:31 PM IST
सार

Air India: एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस विस्तार के हिस्से के रूप में, उसने ऑस्ट्रियन एयरलाइंस के साथ एक नया कोडशेयर समझौता किया है और लुफ्थांसा और स्विस इंटरनेशनल एयरलाइन्स (एसडब्ल्यूआईएसएस) के साथ अपने मौजूदा कोडशेयर समझौतों का विस्तार किया है। एअर इंडिया के इस कदम का फायदा यूरोप और अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Air India expands codeshare partnership with Lufthansa Group
एअर इंडिया - फोटो : Twitter: @airindia

विस्तार

निजी विमानन कंपनी एअर इंडिया ने गुरुवार को लुफ्थांसा समूह के साथ अपनी कोडशेयर साझेदारी के विस्तार की घोषणा की, जिसके तहत भारत के 12 शहरों और यूरोप के 26 शहरों में 60 अतिरिक्त मार्गों पर सेवाएं दी जाएंगी। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस विस्तार के हिस्से के रूप में, उसने ऑस्ट्रियन एयरलाइंस के साथ एक नया कोडशेयर समझौता किया है और लुफ्थांसा और स्विस इंटरनेशनल एयरलाइन्स (एसडब्ल्यूआईएसएस) के साथ अपने मौजूदा कोडशेयर समझौतों का विस्तार किया है।

विज्ञापन


टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने कहा कि वह अब अपने ग्राहकों को यूरोप में कुल 26 गंतव्यों और यूरोप में अपने गेटवे (फ्रैंकफर्ट, वियना और ज्यूरिख) से अलग अमेरिका में तीन गंतव्यों तक सेवाओं की पेशकश करेगी। पहली बार ऑस्ट्रियन एयरलाइंस सहित लुफ्थांसा समूह की एयरलाइनों की ओर से संचालित कुछ सेवाओं पर 'एआई' पदनाम कोड रखा गया है। एअर इंडिया और लुफ्थांसा समूह की तीन एयरलाइन्स कंपनियां स्टार एलायंस की सदस्य हैं।

विज्ञापन

कोडशेयर मार्गों की कुल संख्या 55 से बढ़कर लगभग 100 हो जाएगी

बयान में कहा गया है कि विस्तारित समझौतों से एअर इंडिया, लुफ्थांसा और स्विस के बीच कोडशेयर मार्गों की कुल संख्या 55 से बढ़कर लगभग 100 हो जाएगी। इसके अतिरिक्त, एअर इंडिया और ऑस्ट्रियन एयरलाइंस के बीच एक नए समझौते से 26 और कोडशेयर मार्ग जुड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


एअर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी निपुण अग्रवाल ने कहा, "हम इस दीर्घकालिक संबंध को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं। इस नई साझेदारी से हमारे ग्राहकों को अधिक गंतव्यों तक पहुंच प्राप्त होगी तथा लुफ्थांसा समूह की एयरलाइनों पर यूरोप भर में यात्रा करने में अधिक सुविधा होगी।"

लुफ्थांसा के अधिकारी बोले- समूह भारत के प्रति प्रतिबद्ध

इसके अतिरिक्त, एयरलाइन ने कहा कि भारत और जर्मनी या स्विट्जरलैंड के बीच एअर इंडिया और लुफ्थांसा समूह की वर्तमान उड़ानों को भी विस्तारित कोडशेयर साझेदारी के तहत कवर किया जाएगा। लुफ्थांसा समूह के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी डाइटर व्रांक्स ने कहा, "हमारे सहयोग को और आगे बढ़ाकर हम यूरोप और भारत के बीच यात्रा के विकल्प बढ़ाएंगे तथा अपने यात्रियों को अतिरिक्त गंतव्यों तक बेहतर पहुंच प्रदान करेंगे। लुफ्थांसा समूह भारत के प्रति प्रतिबद्ध है, तथा हम देश और साझेदार के रूप में एअर इंडिया द्वारा पेश की जाने वाली संभावनाओं और क्षमता को लेकर उत्साहित हैं।"



एअर इंडिया ने यह भी कहा कि दोनों एयरलाइनें अपने नेटवर्क में अन्य गंतव्यों को भी कोडशेयर व्यवस्था में शामिल करने की योजना बना रही हैं। नियामक अनुमोदन के अधीन, कोडशेयर उड़ानें एयरलाइनों के संबंधित बुकिंग चैनलों के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed