{"_id":"6a0099765294dd254805e161","slug":"air-india-dismisses-over-1000-employees-in-3-years-over-ethical-breaches-ceo-campbell-wilson-reveals-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एअर इंडिया में सख्ती: तीन साल में 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी, CEO बोले- नियम तोड़े तो बख्शेंगे नहीं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एअर इंडिया में सख्ती: तीन साल में 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी, CEO बोले- नियम तोड़े तो बख्शेंगे नहीं
Sun, 10 May 2026 08:16 PM IST
शिवम गर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 10 May 2026 08:16 PM IST
सार
एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने खुलासा किया कि पिछले 3 वर्षों में 1000 से अधिक कर्मचारियों को नैतिक उल्लंघनों और नियमों के उल्लंघन के कारण नौकरी से हटाया गया है।
विज्ञापन
कैंपबेल विल्सन, एअर इंडिया के सीईओ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि पिछले तीन वर्षों में कंपनी ने 1000 से अधिक कर्मचारियों को नैतिक उल्लंघन (Ethical Breach) के मामलों में नौकरी से हटाया है। यह कार्रवाई उन मामलों में की गई है जिनमें कर्मचारियों द्वारा नियमों का उल्लंघन, गलत तरीके से सुविधाओं का उपयोग और विमानन सुरक्षा मानकों की अनदेखी शामिल थी।
विज्ञापन
गलत आचरण पर सख्त रुख
एअर इंडिया के सीईओ ने कहा कि हर साल सैकड़ों कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है क्योंकि वे कंपनी के नियमों का पालन नहीं करते। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कर्मचारियों को तब भी सही काम करना चाहिए जब कोई देख न रहा हो। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ कर्मचारियों द्वारा सामान की तस्करी, अतिरिक्त बैगेज पर शुल्क न लेना और कर्मचारी लीजर ट्रैवल सिस्टम का दुरुपयोग जैसे मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Crisil: रसोई के बजट पर महंगाई की मार; टमाटर और एलपीजी ने बिगाड़ा स्वाद, अप्रैल में 2% महंगी हुई आपकी थाली
विज्ञापन
4000 कर्मचारियों पर जांच और कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया ने अपने कर्मचारी अवकाश यात्रा (ELT) सिस्टम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का पता लगाया है, जिसमें 4000 से अधिक कर्मचारी शामिल पाए गए। इसके बाद कंपनी ने कई सुधारात्मक कदम उठाए और जुर्माना भी लगाया।
लागत कटौती और मुश्किल समय की चेतावनी
टाटा समूह की एअर इंडिया ने हाल ही में लागत घटाने के कई उपाय लागू किए हैं। इनमें कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकना और गैर-जरूरी खर्चों में कटौती शामिल है। सीईओ ने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर वैश्विक परिस्थितियों और मिडिल ईस्ट के हालात को देखते हुए। रिपोर्ट के अनुसार, एअर इंडिया समूह को वित्त वर्ष 2026 में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। कंपनी फिलहाल वित्तीय सुधार और परिचालन दक्षता बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।
अन्य वीडियो:-
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन