{"_id":"61796f5b510cd46f671cda79","slug":"air-india-closed-credit-finance-ministrys-instructions-to-all-departments-of-the-center-buy-tickets-in-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया ने बंद की क्रेडिट: वित्त मंत्रालय का केंद्र के सभी विभागों को निर्देश- नकद में खरीदो टिकट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एयर इंडिया ने बंद की क्रेडिट: वित्त मंत्रालय का केंद्र के सभी विभागों को निर्देश- नकद में खरीदो टिकट
Wed, 27 Oct 2021 08:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:55 PM IST
सार
वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों को एयर इंडिया का बकाया पैसा चुकाने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : pixabay
विस्तार
टाटा समूह के हाथों में जाने के बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस एयर इंडिया ने उधार में टिकट देने की सुविधा बंद कर दी है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को केंद्र के सभी मंत्रालयों व विभागों से कहा कि वे अब एयर इंडिया के टिकट नकद में खरीदें।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय ने कहा कि एयर इंडिया ने टिकट क्रेडिट की सुविधा खत्म कर दी है। वित्त मंत्रालय ने इसके साथ ही सभी मंत्रालयों को एयर इंडिया का बकाया पैसा चुकाने का भी निर्देश दिया है। कंपनी को हाल ही में टाटा समूह ने खरीद लिया है। देश की सबसे बड़ी व सरकारी विमान कंपनी रही यह एयर लाइंस भारी घाटे में चल रही थी।
विज्ञापन